Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

Updated on Tuesday, March 24, 2026 19:10 PM IST

लुधियाना, 24 मार्चः* ग्रामीण बुनियादी ढांचे और जन सेवाओं को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने लुधियाना ज़िले के साहनेवाल क्षेत्र के लिए 23.99 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इनमें ऐतिहासिक गांव श्री भैणी साहिब के लिए मेगा सीवरेज योजना और साहनेवाल के लिए आधुनिक सब-तहसील कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि श्री भैणी साहिब गांव के लिए 13.36 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना को मंजूरी दी गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत 1.80 किमी लंबा मुख्य या इंटरसेप्टिंग सीवर और 18.13 किमी लंबा लेटरल सीवर नेटवर्क बिछाया जाएगा तथा 670 घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही एक मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण और 1.0 एमएलडी क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
*ऐतिहासिक श्री भैणी साहिब गांव के लिए मेगा सीवरेज योजना और साहनेवाल के लिए नया सब-तहसील कॉम्प्लेक्स मंजूर* *लुधियाना ज़िले में सफ़ाई सुविधाओं में सुधार और प्रशासनिक कार्यकुशलता को मज़बूत करेंगे प्रोजेक्ट: हरदीप सिंह मुंडियां*

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह मांग गांव की पंचायत और श्री भैणी साहिब संप्रदाय प्रबंधक समिति द्वारा संयुक्त रूप से रखी गई थी क्योंकि बढ़ती आबादी और पुरानी हो चुकी सीवरेज सुविधाओं के कारण नए सीवरेज और जल आपूर्ति प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। गौरतलब है कि 9 जनवरी, 2026 को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया था, जहां यह सामने आया कि 2001-02 में बिछाया गया मौजूदा सीवरेज सिस्टम अपनी मियाद पूरी कर चुका है और गांव में किसी भी प्रकार की ट्रीटमेंट सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इसी तरह एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के तहत पंजाब सरकार ने साहनेवाल में नया सब-तहसील कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए 10.64 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह प्रोजेक्ट प्रशासनिक ढांचे को मज़बूत करने और लोगों को नागरिक सेवाएं सुगमता से प्रदान करने पर केंद्रित है। हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि नया कॉम्प्लेक्स साहनेवाल और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को राजस्व विभाग से संबंधित और प्रशासनिक सेवाओं के लिए लुधियाना जाने की आवश्यकता से मुक्त करेगा। उन्होंने कहा कि इससे केसों के तेज़ निपटारे, प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार और आधुनिक प्रणाली के माध्यम से राजस्व संग्रह में भी वृद्धि होगी।


Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X