चंडीगढ़, 22 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के 61वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 529 स्थानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि "गैंगस्टरां ते वार" – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
— पुलिस टीमों ने 68 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 96 को पूछताछ के बाद किया रिहा — लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से दे सकते हैं गैंगस्टर के बारे में जानकारी — युद्ध नशों के खिलाफ के 386वें दिन 26.6 किलो हेरोइन सहित 105 नशा तस्कर काबू
61वें दिन, पुलिस टीमों ने 212 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,311 हो गई है।
इसके अलावा 68 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 96 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 16 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।