Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र का निर्माण जल्द शुरू होगा: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Friday, March 20, 2026 20:42 PM IST

जालंधर, 20 मार्च 2026 पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि जालंधर जिले में डेरा सचखंड बल्लां के पास बनने वाले ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र’ का निर्माण कार्य इसका आधिकारिक नक्श (लेआउट प्लान) तैयार होने के बाद जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के दौरे के दौरान की, जहां उन्होंने प्रस्तावित नक्शे की समीक्षा की और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रोजेक्ट के नक्शों की समीक्षा के लिए डेरा सचखंड बल्लां का किया दौरा - जालंधर में 500 विद्यार्थियों की क्षमता वाला विश्व स्तरीय गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा


पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार ने गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा ले लिया है। उन्होंने आगे बताया कि लेआउट प्लान को डेरा के वर्तमान प्रमुख संत निरंजन दास जी द्वारा औपचारिक मंजूरी दे दी गई है, जिससे विकास के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा, “टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी ताकि परियोजना का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू किया जा सके। यह केंद्र शिक्षा और आध्यात्मिक शोध के लिए एक व्यापक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस केंद्र में आधुनिक कक्षाओं से सुसज्जित एक प्रशासनिक ब्लॉक, एक समर्पित पुस्तकालय और विशेष कोचिंग सुविधाएं होंगी, जहां एक समय में 500 विद्यार्थी एक ही समय गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा, श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन से संबंधित सामग्री और वस्तुओं के प्रदर्शन के लिए एक विशेष ‘गुरु रविदास बाणी इंटरप्रिटेशन हॉल’ भी बनाया जाएगा।”

- गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र में विशेष इंटरप्रिटेशन हॉल, हॉस्टल और आधुनिक सुविधाओं की योजना: हरपाल सिंह चीमा - आप सरकार नए अध्ययन केंद्र के माध्यम से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध:  हरपाल सिंह चीमा

परियोजना के व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि परिसर में आवासीय और मनोरंजन की पूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने आगे बताया, “कैंपस में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, शिक्षकों के लिए आवासीय क्वार्टर, एक कैंटीन तथा वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के विशेष मैदान भी शामिल होंगे।” इस पहल की महत्ता पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह परियोजना गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने दृढ़ता से कहा, “पंजाब सरकार गुरु जी की आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह विश्व स्तरीय अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों को पवित्र बाणी से जोड़ने और इस संदेश को वैश्विक स्तर पर ले जाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X