Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

चार साल का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड पेश, पंजाब में सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल पर जोर

Updated on Friday, March 20, 2026 20:38 PM IST

चंडीगढ़: ‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वास्थ्य क्षेत्र का चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इससे पहले कृषि और सिंचाई क्षेत्र में सरकार के कार्यों का विवरण साझा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने ‘आयुष्मान भारत’ और राज्य की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य की योजना बिना शर्त, सार्वभौमिक और अधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है और वे सक्रिय रूप से इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ के करीब 900 सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं और अब तक 25 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 1.6 लाख से ज्यादा मरीज इलाज प्राप्त कर चुके हैं। योजना के तहत लगभग 2356 बीमारियों का इलाज कवर किया गया है।

*आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान* • *पिछले दशकों में जितने डॉक्टर भर्ती हुए, उतने ‘आप’ सरकार ने चार वर्षों में भर्ती किए, पंजाब की लंबे समय से उपेक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान* • *पांच करोड़ से अधिक ओपीडी के साथ आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बन रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान* • *आम आदमी क्लीनिकों से 94 प्रतिशत मरीज संतुष्ट, ‘आप’ सरकार के स्वास्थ्य मॉडल ने लोगों का विश्वास जीता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान* • *883 आम आदमी क्लीनिक पहले से कार्यरत, मुफ्त इलाज की पहुंच बढ़ाने के लिए 400 और क्लीनिक बनाए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव कर रही है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत जानकारी देकर लोगों को योजना के लाभ से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।

• *मिशन अमृत 23 जिलों में दिल के दौरे के हजारों मरीजों की जान बचाने में मदद कर रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान* • *एआई-आधारित कैंसर स्क्रीनिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब, ‘आप’ सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक लाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान* • *2026 तक चार शहरों में पीईटी स्कैन सुविधा शुरू की जाएगी, कैंसर इलाज तक पहुंच मजबूत होगी: भगवंत सिंह मान* • *मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने वाले पंजाब को स्वस्थ नहीं देखना चाहते: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान* • *पिछले चार वर्षों का स्वास्थ्य विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में 883 आम आदमी क्लीनिक संचालित हैं और 28 मार्च को 100 और क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इन क्लीनिकों में 47 जांच और 107 दवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं तथा मरीज संतुष्टि दर 94 प्रतिशत है। ओपीडी संख्या 5 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है।  मानव संसाधन के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर भर्ती की गई है। 2022 के बाद 948 डॉक्टर और 627 विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं, जबकि नर्सिंग और फार्मेसी स्टाफ की भर्ती भी जारी है।

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X