चंडीगढ़, 17 मार्च: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा “साडे बुजुर्ग साडा माण” अभियान के तहत लगाए गए राज्य स्तरीय स्वास्थ्य जांच कैंपों के दौरान लगभग 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों को अपना अनमोल धरोहर मानती है और उनकी सुरक्षा तथा सम्मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
साडे बुजुर्ग साडा माण” के तहत बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए सरकार की बड़ी पहल मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं और सहायक उपकरणों से हजारों बुजुर्ग नागरिकों को मिला लाभ
|
डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवारों और समाज की मजबूत नींव हैं, जिनके अनुभव भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार और समाज दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है कि बुजुर्गों को सम्मान, देखभाल और अपनत्व के साथ जीवन बिताने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जाए। “ऐसी पहलों के माध्यम से हम बुजुर्गों के साथ हर चरण पर खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं,” उन्होंने आगे बताया कि इन स्वास्थ्य कैंपों में आंखों की जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, ऑर्थोपेडिक जांच, ईएनटी चेक-अप, फिजियोथेरेपी और विशेषज्ञों द्वारा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन जैसी सेवाएं प्रदान की गईं।