Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नए राशन कार्ड बनाने का फैसला महज़ चुनावी स्टंट – बलबीर सिद्धू

Updated on Monday, March 16, 2026 18:48 PM IST

मोहाली, 16 मार्च:- पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य सरकार द्वारा 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने के फैसले को महज़ चुनावी स्टंट करार देते हुए आशंका जताई है कि चुनावों के बाद इन कार्डों का हाल भी पहले काटे गए लाखों राशन कार्डों जैसा ही होगा। सिद्धू ने कहा कि कुछ समय पहले ही राज्य सरकार ने केंद्र के दिशा-निर्देशों का हवाला देकर प्रदेश में लगभग 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए थे। उन्होंने सवाल किया कि यदि अब सिर्फ सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति को छोड़कर हर परिवार को राशन कार्ड देने की बात कही जा रही है, तो वे 11 लाख परिवार किन नियमों के तहत अयोग्य घोषित किए गए थे? क्या वे परिवार पिछले समय के दौरान सरकारी लापरवाही के कारण अपने हक के अनाज से वंचित नहीं रहे? उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि जिन परिवारों के राशन कार्ड काटे गए थे, क्या उन्हें पिछली अवधि का राशन दिया जाएगा?

सरकार कटे हुए कार्ड वाले परिवारों को पुराना राशन या नकद मुआवज़ा भी दे

पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भलाई सर्वोपरि होनी चाहिए, लेकिन यह तभी संभव है जब सरकारी नीतियों में स्थिरता और ईमानदारी हो, जो भगवंत मान सरकार में कहीं भी नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए कार्ड बनाने का कदम ऊपर से भले ही जनहितैषी लगे, लेकिन इसके पीछे सरकार की मंशा ने जनता के मन में कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेसी नेता ने चिंता जताते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि चुनावों के नज़दीक ऐसी लोक-लुभावन योजनाओं की घोषणा कर दी जाती है, जिन्हें चुनावों के बाद फिर “समीक्षा” के नाम पर बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे “चुनावी स्टंट” से बचाने के लिए सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ये कार्ड स्थायी रूप से जारी रहेंगे या कुछ महीनों बाद इन्हें फिर से रद्द कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X