Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब विधानसभा द्वारा दो अहम बिल पारित

Updated on Monday, March 16, 2026 18:43 PM IST

चंडीगढ़, 16 मार्च: इनमें पहला बिल पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एंड स्टॉकिस्ट एंड रिटेलर्स (संशोधन) बिल, 2026 है, जिसे पंजाब के जल संसाधन एवं खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पेश किया गया और सदन ने इसे बहुमत से पारित कर दिया। दूसरा बिल श्री गुरु तेग बहादुर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, पंजाब बिल, 2026 है, जिसे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पेश किया गया था। इस बिल को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सदन ने सर्वसम्मति से एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें केंद्र सरकार से प्रमुख दलित नेता और समाज सुधारक कांशी राम को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की सिफारिश की गई।

पंजाब विधानसभा ने आज दो महत्वपूर्ण बिल पारित किए।

सदन ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के विरुद्ध की गई अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। यह प्रस्ताव विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर द्वारा पेश किया गया था।
इससे पहले सदन में 11 रिपोर्टें भी प्रस्तुत की गईं, जिनमें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक  द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के वित्त से संबंधित रिपोर्ट, मार्च 2023 तक के वित्तीय वर्ष के लिए राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों पर रिपोर्ट, मार्च 2023 तक के वित्तीय वर्ष के लिए राज्य के राजस्व से संबंधित रिपोर्ट और इसी अवधि के लिए कैग की एक अन्य रिपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के परफॉर्मेंस ऑडिट तथा पंजाब में शहरी स्थानीय निकायों द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन पर कैग
की रिपोर्ट, मार्च 2024 तक के वित्तीय वर्ष के लिए राज्य के राजस्व संबंधी रिपोर्ट, मार्च 2024 तक के वित्तीय वर्ष के लिए एक अन्य रिपोर्ट और मार्च 2023 तक के वित्तीय वर्ष के लिए स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X