चंडीगढ़/अमृतसर, 14 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आईएसआई की सहायता प्राप्त सीमा-पार से हथियारों की तस्करी करने वाले और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों के पास से चार अत्याधुनिक हथियार, जिनमें दो मैगज़ीन और 36 जिंदा कारतूस समेत ए के -47 राइफल शामिल है, बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी ) पंजाब गौरव यादव ने दी।
माड्यूल कट्टरपंथी गतिविधियों और भारत-विरोधी तथा पुलिस-विरोधी बयानों को फैलाने में शामिल था: डीजीपी गौरव यादव विदेशी हैंडलरों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के रास्तों से भेजी गई थी हथियारों की खेप: एसएसपी सुहेल कासिम मीर
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सूरज निवासी नई आबादी, अटारी, अमृतसर और अमरजीत सिंह उर्फ रोहित निवासी सुभाष रोड छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से ए के -47 राइफल बरामद करने के अलावा तीन अत्याधुनिक 9एमएम ग्लोक पिस्टल भी बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार उक्त आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि यह माड्यूल कट्टरपंथी गतिविधियों और भारत-विरोधी तथा पुलिस-विरोधी बयानों को फैलाने जैसी गतिविधियों में भी शामिल था। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए इस मामले में पिछले-पिछले संबंधों की जांच की जा रही है।