Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महिलाओं के खिलाफ टिप्पणियां शर्मनाक और अस्वीकार्य: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Wednesday, March 11, 2026 20:45 PM IST

चंडीगढ़, 11 मार्चः पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किया गया बजट महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।

मान सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक गरिमा के लिए 1500 रुपये प्रति माह देने का ऐतिहासिक फैसला पंजाब के सूरमे गरीब घरों की माताओं ने भी जन्मे हैं: डॉ. बलजीत कौर

कैबिनेट मंत्री ने खैहरा की टिप्पणियों पर हैरानी जताते हुए कहा कि इस तरह महिलाओं की गरिमा और क्षमता पर सवाल उठाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने पूछा कि क्या गरीब घरों की महिलाएं या सरकार की इस पहल पर खुशी मनाने वाली महिलाएं सूरमे जन्म देने के योग्य नहीं हैं? उन्होंने कहा, “पंजाब के सूरमे केवल अमीर घरों में ही नहीं जन्मे। बहुत से सूरमे उन माताओं ने जन्मे हैं जिन्होंने गरीबी और कठिन परिस्थितियों में रहते हुए अपने बच्चों का पालन-पोषण किया और पंजाब को महान नायक दिए।” डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि पंजाब के उन सूरमों की विरासत पर भी सवाल खड़ा करती हैं जो साधारण परिवारों में जन्मे।
कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए मंत्री ने कहा कि वे इतिहास के दर्दनाक पन्नों को भी याद कर लें, जैसे 1984 के सिख विरोधी दंगे, जब पंजाब के कई सूरमे इस हिंसा का शिकार बने थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे बयान देने से पहले आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा महिलाओं के हित में बनी योजनाओं का सम्मान किया है। चाहे महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना हो या अन्य कल्याणकारी योजनाएं, किसी भी सरकार द्वारा शुरू की गई महिला हितैषी योजना का कभी विरोध नहीं किया गया और न ही उसे बंद करने की बात कही गई।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X