Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बजट: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Monday, March 09, 2026 17:18 PM IST

चंडीगढ़, 9 मार्च: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब विधानसभा में पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी निर्णय लेकर आया है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किया गया यह बजट पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है, जो उनके सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती ही उनकी वास्तविक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान की मजबूत नींव है।
*‘मुख्यमंत्री माएँ-धियाँ सत्कार योजना’ से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सम्मान और नई उम्मीद* *जन-केंद्रित बजट में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को दी गई प्राथमिकता*

मंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती ने इतिहास के कई कठिन और पीड़ादायक दौर देखे हैं—चाहे वह विदेशी आक्रमणों का समय रहा हो, देश के विभाजन का दर्द, आतंकवाद का दौर या नशे की मार—हर समय सबसे अधिक पीड़ा महिलाओं ने ही झेली है। उन्होंने कहा कि भले ही इतिहास की किताबों में यह दर्द कम दर्ज हुआ हो, लेकिन पंजाब की बेटियों की पीड़ाएँ आज भी लोकगीतों और साहित्य में स्पष्ट रूप से झलकती हैं। उन्होंने पंजाब की प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से पंजाब की बेटियों के दर्द और साहस को दुनिया के सामने रखा।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सदियों से महिलाओं ने अपने सपनों का त्याग कर परिवार और समाज की नींव को मजबूत किया है। आज भी कई गृहिणियाँ छोटी-छोटी बचतों के जरिए घरों को संभालती हैं और परिवारों को मजबूत बनाती हैं, लेकिन उनके इस अमूल्य योगदान को अक्सर उचित सम्मान नहीं मिल पाता।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री स.हरपाल सिंह चीमा द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री माएँ-धियाँ सत्कार योजना” केवल एक योजना नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान को बहाल करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला भी समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे “मेरी रसोई योजना” के माध्यम से लगभग 40 लाख परिवारों को भोजन सुरक्षा मिल रही है, जिससे गरीब और मजदूर परिवारों को बड़ा सहारा मिला है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X