Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आप सरकार पंजाब में ‘ड्रग मनी’ से बड़ी संपत्तियां नहीं बनने देगी: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Monday, March 09, 2026 17:11 PM IST

चंडीगढ़, 9 मार्च: पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से बयान देते हुए पंजाब सरकार की नशा तस्करी के खिलाफ की गई व्यापक और सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा द्वारा उठाए गए एक प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पिछले एक वर्ष से चल रहे ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। वित्त मंत्री ने बताया कि 1 मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 तक ‘आप’ सरकार ने सख्त कानून लागू करने, सामुदायिक भागीदारी और रोकथाम संबंधी गतिविधियों के माध्यम से नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस अवधि के दौरान पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 36,178 एफआईआर दर्ज कीं और 47,902 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पंजाब में एनडीपीएस मामलों में 89 प्रतिशत सजा दर दर्ज, ड्रग मनी से बनाई गई 323 संपत्तियां ध्वस्त; उच्च सजा दर से नशा तस्करों को कड़ा संदेश: हरपाल सिंह चीमा भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के दौरान नशों की सप्लाई चेन तोड़ी, 3,173 सप्लायर और 429 बड़े तस्कर गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा

आप सरकार द्वारा नशों की पूरी सप्लाई चेन तोड़ने के प्रयासों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि कुल 3,173 ड्रग सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ-साथ 429 बड़े तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस अवधि में 2,276 किलोग्राम हेरोइन, 29 टन भुक्की, 686 किलोग्राम अफीम और 786 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 68 किलोग्राम चरस, 4 किलोग्राम कोकीन, 36 किलोग्राम आईसीई और 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां व कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस ने 285 ड्रोन भी बरामद किए हैं, जिनके माध्यम से तस्करी की जा रही 338 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली नशों की सप्लाई के एक बड़े स्रोत पर प्रभावी रोक लगी है।
पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग में तेजी लाने से पंजाब पुलिस ने हेरोइन, अफीम, आईस, कोकीन और 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां जब्त कीं: हरपाल सिंह चीमा ड्रग कार्टेल की दुखती नस पर वार कर 241 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद: हरपाल सिंह चीमा

ड्रग नेटवर्क के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन कार्टेल की आर्थिक जड़ों पर भी प्रहार किया है। पंजाब पुलिस ने अब तक 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा 65 बड़े ड्रग ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय अवैध हवाला नेटवर्क को भी प्रभावी रूप से ध्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों को सख्त सजा दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सुनवाई किए गए 6,822 मामलों में से 6,083 मामलों में दोषियों को सजा हुई है, जिससे राज्य में सजा दर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह दर पूरे देश में सबसे अधिक मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता डिजिटल साक्ष्यों के संग्रह और मजबूत वित्तीय ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से संभव हुई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X