Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा पेश बजट सिंचाई नेटवर्क को मजबूती देने सहित पारदर्शी माइनिंग प्रणाली को यकीनी बनाऐगा: बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Monday, March 09, 2026 16:35 PM IST

चंडीगढ़, 9 मार्च मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को अग्रगामी और किसान कल्याण पर केंद्रित बताते हुए जल स्रोत और खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि बजट में पेश की गई भविष्य की रूपरेखा सिंचाई सुधारों को और मजबूत करने तथा माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। बजट में पानी प्रबंधन बुनियादी ढांचे की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करने की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने तीन वर्षों के अंदर नहरी सिंचाई क्षमता को दोगुना करके एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नहरी सिंचाई के अंतर्गत क्षेत्र जो वर्ष 2022 में 2.23 मिलियन एकड़ था, अप्रैल 2026 तक बढ़कर 5.3 मिलियन एकड़ हो जाएगा।

- बजट में नहरी सिंचाई के विस्तार और अंतिम सिरे तक पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए 2971 करोड़ रुपये का बजट उपबंध - 55 गांवों के 44,000 एकड़ क्षेत्र को नहरी सिंचाई के अधीन लाने के लिए 288 करोड़ रुपये की लागत से महोराणा डिस्ट्रीब्यूटरी की मुरम्मत और मालेरकोटला माइनर का निर्माण कार्य जारी; वर्ष 2026-27 के लिए 190 करोड़ रुपये रखे

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार ने जल स्रोत क्षेत्र के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 2971 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का प्रस्ताव रखा है, जिसमें नहरी सिंचाई का विस्तार करने और पक्के जल मार्गों तथा पाइपलाइनों के माध्यम से अंतिम सिरे तक पानी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई ढांचे की मजबूती पर जोर दिया जाएगा। इन पहलों के माध्यम से लगभग पांच लाख हेक्टेयर तक नहरी सिंचाई सुविधा बहाल होने की उम्मीद है, जिससे नहरी सिंचाई के अंतर्गत कुल क्षेत्र 70 लाख एकड़ के निकट हो जाएगा, जो निर्धारित नहरी सिंचाई क्षेत्र का लगभग 90 प्रतिशत है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार ने मालेरकोटला क्षेत्र के किसानों की सिंचाई संबंधी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए 288 करोड़ रुपये की लागत से महोराणा डिस्ट्रीब्यूटरी की मरम्मत और मालेरकोटला माइनर का निर्माण कार्य शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट लगभग 44,000 एकड़ क्षेत्र को कवर करते हुए 55 गांवों को पहली बार नहरी पानी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल के लिए वर्ष 2026-27 में 190 करोड़ रुपये रखे गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के अर्ध-पहाड़ी और पानी की कमी वाले क्षेत्र में पहली बार नहरी पानी पहुंचाने के लिए बजट में काठगढ़ लिफ्ट स्कीम-2 की घोषणा की गई है, जिसके लिए सरकार ने 107 करोड़ रुपये का प्रबंध किया है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से 24 गांवों के लगभग 5,500 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिश्त दोआब नहर से पानी लिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से भूमिगत पानी पर निर्भरता कम होगी और इससे काफी हद तक बिजली की बचत होने की उम्मीद है।
- 107 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट स्कीम-2 शहीद भगत सिंह नगर के 24 गांवों के 5500 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं प्रदान करेगी - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने जल स्रोत और माइनिंग सेक्टरों में मजबूत नीतिगत सुधार किए

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि नहरों और जल स्रोतों की योजनाबद्ध सफाई, लाइनिंग और आधुनिकीकरण से सतही पानी के उपयोग में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जो अब 6.6 मिलियन एकड़ फुट तक पहुंच गई है और पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक बड़ी सफलता के तहत नहरी पानी पहली बार 1365 स्थानों पर पहुंचा है, जिससे उन गांवों को लाभ हुआ है जो लगभग 20 से 50 वर्षों से नहरी सिंचाई से वंचित थे। जल स्रोत मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ सुरक्षा ढांचे की मजबूती के लिए भी निर्णायक कदम उठाए हैं, जिसमें 2025 की बाढ़ों के बाद प्रमुख नदियों के वैज्ञानिक मूल्यांकन के तहत 371 बाढ़ सुरक्षा और सुधार प्रोजेक्टों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि इन पर लगभग 1500 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। इन कार्यों में से 489 करोड़ रुपये की लागत से 142 प्रोजेक्टों को 31 मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि शेष कार्य 2026-27 के दौरान पूरे किए जाएंगे। चल रहे ड्रेनेज सुधार उपायों पर प्रकाश डालते हुए बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि वर्तमान वर्ष के दौरान 65 करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा और ड्रेन डिसिल्टिंग कार्य शुरू किए गए हैं। कई जिलों में लगभग 3,000 किलोमीटर ड्रेनों की सफाई हो चुकी है, जिससे ड्रेनेज क्षमता में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को विभागीय मशीनरी के माध्यम से अमल में लाने से लगभग 60 प्रतिशत तक सरकारी फंडों की बचत हुई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान नहरों की बहाली और लाइनिंग के लिए एक व्यापक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई कवरेज के अंतर्गत लाने के उद्देश्य से 1153 करोड़ रुपये की लागत से कार्य पहले से ही चल रहे हैं। मुख्य बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि फिरोजपुर फीडर के मजबूतीकरण संबंधी प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसके तहत नहरी प्रणाली की क्षमता 11245 क्यूसेक से बढ़ाकर 13845 क्यूसेक करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान 195 करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर नहरी हिस्से की लाइनिंग का कार्य पूरा किया गया है, जो अबोहर और फाजिल्का समेत टेलों तक पानी की बेहतर सप्लाई सुनिश्चित करेगा, जिससे राज्य अपने हिस्से के पूरे नहरी पानी के उपयोग के योग्य हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X