चंडीगढ़, 08 मार्च: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट में पूरे राज्य में सड़कों और पुलों के बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा मौजूदा संपत्तियों के योजनाबद्ध रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और रखरखाव हेतु बजट बढ़ाकर 5,440 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो वित्तीय वर्ष 2025–26 (बजट अनुमान) की तुलना में लगभग दोगुना है।
पंजाब का सड़क नेटवर्क विश्व स्तरीय बनाया जाएगा: लोक निर्माण मंत्री राज्य की महिलाओं को 1000 और 1500 रुपये की सहायता से आर्थिक स्वतंत्रता का एहसास होगा: ई.टी.ओ.
उन्होंने बताया कि राज्य भर में 2,570 किलोमीटर लंबी प्लान सड़कों के उन्नयन और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए वित्तीय वर्ष 2026–27 में 1500 करोड़ रुपये के प्रारंभिक खर्च का प्रस्ताव रखा गया है। इससे जिलों के भीतर और अंतर-जिला सड़क नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा, 31 चल रहे पुलों को पूरा करने तथा नए पुलों के निर्माण कार्यों के लिए 130 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।