जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा है कि अकाली दल की सरकार में महिलाओं को हर बार उचित मान सम्मान दिया गया है। शिरोमणि अकाली दल की पंजाब में नई सरकार बनने पर महिलाओं के लिए पहले ही दिन से कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा।
महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पार्टी के महिला विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि अकाली दल ने हमेशा ही महिलाओं को हर क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की वकालत की है। उन्होंने महिलाओं को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये मासिक भत्ता दिए जाने के नाम पर चार साल तक गुमराह किया है। शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ें तथा अकाली दल की नीतियों को घर घर पहुंचाएं। इस अवसर पर महिला अकाली नेता बलजिंदर कौर, हरविंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, मलकीत कौर, दविंद्र संधू, मनीषा मलिक, गुरजिंदर कौर, एडवोकेट परमजीत कौर, अनिता कटारिया, गुरदित्त कौर, निर्मल कौर समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।