संगरूर। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा है कि पंजाब में विकास के नाम पर ड्रामा करने वाली पार्टी अब अंत आ चुका है। इस समय केवल शिरोमणि अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास पंजाब के विकास का एजेंडा है।
अरविंद खन्ना ने पंजाब बचाओ यात्रा के संबंध में जिले के गांव नूरपुरा, बालद खुर्द, बिंबड़, भड़ो समेत करीब एक दर्जन गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले पांच साल तक कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को विकास के नाम पर झूठे दावों के साथ गुमराह किया।
अब चार साल से आम आदमी पार्टी केवल विज्ञापनों के माध्यम से ही पंजाब का विकास कर रही है। सच्चाई यह है कि धरातल पर विकास कार्य गिनवाने के लिए दोनो पार्टियों के पास कुछ नहीं है।
कांग्रेस व आप के पास विकास के नाम पर गिनवाने को कुछ नहीं अकाली नेता एक दर्जन से अधिक गांवों में किया जनसंपर्क अभियान
अकाली दल ने पंजाब में थर्मल प्लांट,हवाई अडडे,केंद्रीय यूनिवर्सिटी,एम्स और एडवांस्ड कैंसर इंस्टीटयूट जैसे संस्थानों की स्थापना की। अकाली दल के बाद सत्ता में आई कांग्रेस व आप में मुख्यमंत्री बकरी की दूध निकाले, अंधेरे में पेंचर लगाने के किस्से सुनाकर पंजाब के लोगों का विकास के मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं।
अरविंद खन्ना ने कहा कि अब 2027 में सत्ता में आने के बाद अकाली सरकार फिर से पंजाब में विकास का नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। अकाली दल की सरकार में दावे नहीं केवल काम होता है।