Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के विकास का विजन केवल अकाली दल के पास:अरविंद खन्ना

Updated on Sunday, March 08, 2026 15:51 PM IST

संगरूर। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा है कि पंजाब में विकास के नाम पर ड्रामा करने वाली पार्टी अब अंत आ चुका है। इस समय केवल शिरोमणि अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास पंजाब के विकास का एजेंडा है। अरविंद खन्ना ने पंजाब बचाओ यात्रा के संबंध में जिले के गांव नूरपुरा, बालद खुर्द, बिंबड़, भड़ो समेत करीब एक दर्जन गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले पांच साल तक कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को विकास के नाम पर झूठे दावों के साथ गुमराह किया।

कांग्रेस व आप के पास विकास के नाम पर गिनवाने को कुछ नहीं
अकाली नेता एक दर्जन से अधिक गांवों में किया जनसंपर्क अभियान


अब चार साल से आम आदमी पार्टी केवल विज्ञापनों के माध्यम से ही पंजाब का विकास कर रही है। सच्चाई यह है कि धरातल पर विकास कार्य गिनवाने के लिए दोनो पार्टियों के पास कुछ नहीं है। अकाली दल ने पंजाब में थर्मल प्लांट,हवाई अडडे,केंद्रीय यूनिवर्सिटी,एम्स और एडवांस्ड कैंसर इंस्टीटयूट जैसे संस्थानों की स्थापना की। अकाली दल के बाद सत्ता में आई कांग्रेस व आप में मुख्यमंत्री बकरी की दूध निकाले, अंधेरे में पेंचर लगाने के किस्से सुनाकर पंजाब के लोगों का विकास के मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं।
अरविंद खन्ना ने कहा कि अब 2027 में सत्ता में आने के बाद अकाली सरकार फिर से पंजाब में विकास का नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। अकाली दल की सरकार में दावे नहीं केवल काम होता है।
अरविंद खन्ना ने इलाके के गांवों में लोगों को अकाली दल की नीतियां घर घर पहुंचाने तथा आम आदमी पार्टी की सरकार के विरूद्ध एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सुखबीर बादल के नेतृत्व वाली पंजाब बचाओ यात्रा जिस भी हलके में गई है वहां के लोगों को भविष्य का रोडमैप बता रही है। इस अवसर पर अकाली नेता जतिंद्र सिंह, रणधीर सिंह, जसवीर सिंह, पूर्व सरपंच बलकार सिंह, पंच धर्मिंद्र सिंह, अमरीक सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X