Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी

Updated on Saturday, March 07, 2026 19:53 PM IST

चंडीगढ़, 7 मार्च: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 8वें कोर्स के कैडेट आर्यन दत्त को आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में चुना गया। इस परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी कमान ने किया।
आर्यन दत्त, जो अब औपचारिक रूप से भारतीय सेना के अधिकारी बन गए हैं, मोहाली निवासी प्रैक्टिसिंग वकील संगीता दत्त और स्वर्गीय कमांडर अमिताभ दत्त के पुत्र हैं। सेना में अधिकारी के रूप में अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए आर्यन अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलते हुए परिवार की दूसरी पीढ़ी के अधिकारी बन गए हैं। उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवा दे चुके थे और वर्ष 2017 में उनका निधन हो गया था।
• महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट आर्यन ने सेना में अधिकारी बनकर अपनी पारिवारिक विरासत को कायम रखा • अमन अरोड़ा ने आर्यन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं; दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया

संस्था के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि आर्यन दत्त 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले एमआरएसएएफपीआई के पहले कैडेट बन गए हैं। यह रेजीमेंट न केवल अपनी बहादुरी और विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका संस्थान के साथ विशेष संबंध भी है, क्योंकि यह इस संस्थान के संस्थापक निदेशक मेजर जनरल बी.एस. ग्रेवाल, वीएसएम (सेवानिवृत्त) की मूल रेजीमेंट रही है।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने आर्यन दत्त को उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर्यन दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा करते हुए पंजाब को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सशस्त्र सेनाओं सहित विभिन्न करियर के अवसरों के लिए तैयार करने हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X