चंडीगढ़, 7 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 46वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित और मैप किए गए 471 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
- पुलिस टीमों द्वारा 76 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 116 को पूछताछ के बाद किया रिहा - लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से दे सकते हैं गैंगस्टरों के बारे में जानकारी - यु़द्ध नशेयां विरुद्ध के 371वें दिन 72 नशा तस्कर 2.3 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार
|
आज 46वें दिन पुलिस टीमों ने 163 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 13,208 हो गई हैं। इसके अलावा 76 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 116 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।