Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गैंगस्टरों पर कार्रवाई की मार विदेशों तक: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य अमृत दालम मोल्डोवा सीमा से हिरासत में लिया

Updated on Saturday, March 07, 2026 19:36 PM IST

चंडीगढ़, 7 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत न्याय से बचने के लिए विदेशों में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर उन्हें भारत वापस लाने के प्रयासों में बड़ी सफलता मिली है। इस क्रम में वांछित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम को मोल्डोवा सीमा से हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी। बताया गया है कि फरार आरोपी अमृतपाल दालम को पंजाब पुलिस के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय (एम ई ए ), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी बी आई ), इंटरपोल और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया गया।

—लगातार अंतरराष्ट्रीय समन्वय और पंजाब पुलिस की निरंतर फॉलो-अप कार्रवाई से अमृत दालम को हिरासत में लेने में सफलता: डीजीपी गौरव यादव —पंजाब पुलिस का ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल इस समय विदेशों में छिपे विभिन्न अपराधियों का पीछा कर रहा है: डीजीपी पंजाब


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने हाल ही में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस अशिश चौधरी की अगुवाई में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओ एफ टी ई सी) का गठन किया है, ताकि विदेशों में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत पंजाब वापस लाया जा सके।
जानकारी के अनुसार बटाला के दालम नंगल गांव का रहने वाला अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ है और वह नकली पासपोर्ट की मदद से विदेश भाग गया था। आरोपी विशेष रूप से अमृतसर क्षेत्र में बड़ी हस्तियों और कारोबारियों को निशाना बनाकर फोन के माध्यम से फिरौती मांगने की गतिविधियों में सक्रिय रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतपाल सिंह पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X