Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

*भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब के विकास में तेजी लाने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रगतिशील औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च*

Updated on Saturday, March 07, 2026 19:32 PM IST

चंडीगढ़, 7 मार्च: औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 की शुरुआत के साथ पंजाब ने आज अपने औद्योगिक विकास के मार्ग को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है, जो पूरे पंजाब में औद्योगिक विस्तार में तेजी लाने, बड़े निवेशों को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से रचा गया व्यापक ढांचा है। इस नीति का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा की मौजूदगी में किया। इस समारोह में लगभग 200 प्रमुख उद्योगपतियों और कई क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो पंजाब के औद्योगिक भविष्य में मजबूत औद्योगिक रुचि और विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

 

- नीति के तहत निवेशक-संचालित प्रोत्साहन ढांचे के साथ स्थिर पूंजी निवेश पर 100 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन की पेशकश - नई नीति के तहत भारत और दुनिया भर के निवेशकों को पंजाब में कारोबार करने का खुला निमंत्रण: संजीव अरोड़ा - निर्माण, सेवाओं और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए अग्रणी स्थान के रूप में पंजाब की स्थिति को मजबूत करेगी औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026: संजीव अरोड़ा

नीति को देश की सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नीति ढांचों में से एक बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मिसाली पहल निर्माण, सेवाओं और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए एक अग्रणी स्थान के रूप में पंजाब की स्थिति को और मजबूत करेगी।

औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 पंजाब को भारत में सबसे आकर्षक निवेश स्थानों में से एक बनाने के उद्देश्य से प्रोत्साहन और सुधारों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

*नीति के मुख्य बिंदु:*

► विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक साथ घोषित 24 क्षेत्र-विशेष नीतियों वाली व्यापक औद्योगिक नीति।

► निवेशक अपनी निवेश योजनाओं के अनुसार 20 विभिन्न प्रोत्साहनों में से अपने लिए लाभदायक प्रोत्साहन पैकेज चुनने की स्वतंत्रता।

► पंजाब में योग्य उद्योगों के लिए पहली बार पूंजी सब्सिडी शुरू की गई।

► नीति के तहत कई प्रोत्साहनों के संयोजन से स्थिर पूंजी निवेश (FCI) पर 100 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन उपलब्ध।

► आधुनिकीकरण और विस्तार परियोजनाओं को नीतिगत ढांचे के तहत प्रोत्साहनों के लिए योग्य बनाया गया।

► रोजगार सृजन सब्सिडी की योग्यता को घटाकर 25 करोड़ रुपये निवेश और 50 श्रमिकों तक कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में उद्योगों के लिए प्रोत्साहन पहुंच योग्य हो गए।

► महिलाओं, एससी/एसटी, दिव्यांगजनों, आईटी/आईटीईएस और जीसीसी क्षेत्रों के लिए उच्च रोजगार प्रोत्साहन।

► सीमावर्ती और किनारे वाले क्षेत्रों में स्थित 9 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और उद्योगों के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन।

► स्टार्टअप सीड ग्रांटों में वृद्धि और मोहाली में एक सरकारी स्टार्टअप हब की स्थापना से स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना।

► आईटी/आईटीईएस और जीसीसी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं निर्माण (ESDM), सेमीकंडक्टर, फिल्म निर्माण और पर्यटन क्षेत्रों के लिए समर्पित नीतियां पेश की गईं।

► प्रोत्साहन के लिए स्थिर पूंजी निवेश गणना में जमीन, श्रम आवास, अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं, ईटीपी/एसटीपी/जेडएलडी और पर्यावरणीय बुनियादी ढांचा शामिल।

► पंजाब से निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए माल और मार्केटिंग सब्सिडी सहायता पेश की गई।

► मेगा निवेश परियोजनाओं की सुविधा के लिए एक अनुकूलित पैकेज समिति स्थापित की गई।

► दीर्घकालिक नीति स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निवेशकों को 15 वर्षों तक की बढ़ाई गई प्रोत्साहन अवधि का विकल्प दिया गया।

► पंजाब में कारोबार करने की सुगमता को और बेहतर बनाने के लिए बिजली आपूर्ति, श्रम नियमों और भवन अनुमतियों में बड़े सुधार।

इस अवसर पर बोलते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “यह नीति भारत और दुनिया भर के निवेशकों को एक स्पष्ट संदेश देती है: पंजाब कारोबार के लिए खुला है। देश के सबसे व्यापक प्रोत्साहन ढांचे के साथ, हम उद्योग के विकास, निवेश और रोजगार सृजन के लिए सही पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं।”


Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X