चंडीगढ़, 7 मार्च: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सी.आर.सी. शाखा, एस.एस.पी. कार्यालय बरनाला में तैनात वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव दानगढ़, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पंजाब पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत है और उसने अपनी सेवा अवधि में विस्तार (सेवा बढ़ाने) के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह ने उसकी सेवा अवधि बढ़ाने में मदद करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की।