चंडीगढ़, 7 मार्च : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले देश के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की बेटियों और बेटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा कि पटियाला की सिमरनदीप कौर और रसनीत कौर, बलाचौर की कृतिका चौधरी, मानसा से मनप्रीत कौर और आकृति सिंगला जैसे हीरे ने पूरे देश में पंजाब का नाम चमकाया है।
अगर दिल में उड़ने का जज्बा हो तो आसमान दूर नहीं : कुलतार सिंह संधवां
उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि फरीदकोट निवासी डॉ. कुलदीप सिंह (डायरेक्टर, पी.ए.यू., फरीदकोट) के पुत्र सुनवर्दीप सिंह ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवाओं परीक्षा में 76वां रैंक प्राप्त किया है।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि सुनवर्दीप सिंह की यह शानदार सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फरीदकोट जिले और समूचे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो साबित करती है कि कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।