चंडीगढ़/05मार्च: शिरोमणी अकाली दल ने आज वित्तमंत्री हरपाल चीमा से महिलाओं, किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम आदमी से किए गए वादों को पूरा करने के लिए फंड आवंटित करने चाहिए अन्यथा वे 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार करने के लिए कस्बों और गांवों का दौरान करने वाले उसके विधायकों का ‘घेराव’ का सामना करने के लिए तैयार रहें। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी के व्यापारी एवं उद्योग विंग के प्रधान श्री एन के शर्मा ने कहा,‘‘ आप सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया है। हम वित्तमंत्री हरपाल चीमा से आगामी बजट में विभिन्न योजनाओं के लिए 1.57 लाख करोड़ रूपये आवंटित करने की मांग करते हैं, जिन्हे उन्होने लागू करने का वादा किया था।’’
कहा कि अगर सरकार अपने पिछले बजट में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहती है तो उसके विधायकों को शहरों और गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान घेराव का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए: एन.के शर्मा
एन के शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह का मासिक भत्ता देने का वादा किया था। उन्होने कहा,‘‘ यह भत्ता एक करोड़ महिलाओं को दिया जाना था। आम आदमी पार्टी के 60 महीने के कार्यकाल में महिलाओं को देय कुल राशि 60 हजार करोड़ रूपये है। वित्त मंत्री को आगामी बजट में पूरी राशि आवंटित की जानी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि पार्टी के वादे को पूरा किया जा सके।’’ अकाली नेता ने कहा कि नौजवानों को प्रति माह 3000 रूपये के बेरोजगारी भत्ते का वादा किया गया था और रोजगार पोर्टल के आंकड़ों को देखा जाए तो 22.60 लाख बेरोजगार युवा इसपर पंजीकृत हैं। उन्होने कहा,‘‘ अगर इन सभी युवाबों को वादा किया गया भत्ता देना है तो सरकार को इसके लिए 40 हजार करोड़ रूपये आवंटित करने होंगें।’’ शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया था, लेकिन इस योजना के लिए सरकार को 10 हजार करोड़ रूपये आवंटित करने की जरूरत है। उन्हाने कहा,‘‘ पिछले बजट में इस योजना के लिए 773 करोड़ रूपये आवंटित किए गए थे, लेकिन पूरी राशि केवल विज्ञापन पर ही खर्च की गई। मैं वित्तमंत्री से अपील करता हूं कि वे उन लोगों की सूची जारी करें, जिन्हें इस योजना के तहत 10 लाख रूपये का बीमा कवर दिया गया है ताकि इस योजना की सच्चाई का सभी को पता चल सके।’’
वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि किसानों को 12 हजार करोड़ रूपये का मुआवजा भी नही दिया गया- यह वह राशि थी जो केंद्रीय आपदा राहत कोष के तहत आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दुरूपयोग किया गया । उन्होने कहा,‘‘ इसके लिए आवंटन किया जाना चाहिए।’’ उन्होने वित्तमंत्री से मांग की कि वे सरकारी कर्मचारियों से किए गए वादे के अनुसार पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए 10 हजार करोड़ रूपये अलग रखें और साथ ही वेतन आयोग और 16 फीसदी मंहगाई भत्ता जारी करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि सरकार को बिजली उपयोगिता को देय राशि का भुगतान करने के लिए 10 हजार करोड़ रूपये आवंटित किए जाने चाहिए और साथ ही उद्योग को वादे के अनुसार पांच रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराने के लिए धनराशि आवंटित की जानी चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ राजकोषीय घाटे को संतुलित करने के लिए 15हजार करोड़ रूपये भी अलग रखे जाने चाहिए।’’