Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

3 करोड़ पंजाबियों की सुरक्षा की गारंटी देने वाले केजरीवाल और मान कहाँ हैं?: शर्मा

Updated on Thursday, March 05, 2026 19:11 PM IST

चंडीगढ़, 5 मार्च — भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने गुरदासपुर में दिन-दहाड़े हुई करीब ₹7 करोड़ की डकैती की घटना को पंजाब में गिरती कानून-व्यवस्था की डरावनी तस्वीर करार दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने एक सुनार के परिवार को बंधक बनाकर, उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर और मुंह पर पट्टी बांधकर खतरनाक हथियारों के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, लुटेरे सोना-चांदी ले जाने के साथ-साथ सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर ले गए।

दिन-दहाड़े करोड़ों की लूट ने मान सरकार के “बदलाव” की हकीकत बेनकाब की: अश्वनी शर्मा गुरदासपुर डकैती मामले में पीड़ितों का हौसला बढ़ाने पहुँचे अश्वनी शर्मा गुरदासपुर डकैती ने पंजाब में व्यापारियों की सुरक्षा पर खड़े किए गंभीर सवाल: अश्वनी शर्मा

शर्मा ने इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की और परिवार के साथ दुख साझा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की दहशतनाक घटना ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है और व्यापारी वर्ग में भी भारी चिंता है। शर्मा के साथ प्रदेश महमन्त्री राकेश राठोड, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, जिला अध्यक्ष गुरदासपुर बघेल सिंह बहियान, राजिंदर बिट्टा, शिवबीर राजन व अन्य नेता थे । शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक लूट की घटना नहीं, बल्कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की विफलता का बड़ा प्रमाण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे करोड़ों की लूट करके भी कानून से बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की “बदलाव” वाली सरकार के शासन में पंजाब का व्यापारी वर्ग और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय सिर्फ पीआर और विज्ञापनों में व्यस्त है और पंजाब धीरे-धीरे अपराधियों के हवाले होता जा रहा है।


Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X