Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले टाटा संस के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन और सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप शंघवी सहित अन्य उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श

Updated on Thursday, March 05, 2026 19:01 PM IST

चंडीगढ़, 5 मार्च 2026ः पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज मुंबई में बड़े औद्योगिक घरानों के साथ लगातार उच्च-स्तरीय बैठकें कीं और पंजाब में निवेश के संभावित अवसरों पर चर्चा की तथा उन्हें 13-15 मार्च 2026 तक मोहाली की प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में होने वाले ’’प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026’’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
अपनी इस यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने टाटा संस के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन; सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दिलीप शंघवी; टाटा पावर के एमडी एवं सीईओ डॉ. प्रवीर सिन्हा तथा एस्सार ग्रुप के अंशुमन रुइया से मुलाकात की। इन बैठकों में औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की पड़ताल पर ध्यान केंद्रित किया गया।

टाटा संस के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन के साथ विचार-विमर्श के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के मजबूत औद्योगिक माहौल तथा निवेश एवं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों पर प्रकाश डाला। दोनों पक्षों ने लुधियाना में टाटा स्टील की मौजूदगी के आधार पर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग तथा स्टील इकोसिस्टम को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) में संभावित सहयोग की भी पड़ताल की गई।
 चंद्रशेखरन ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार की सक्रिय पहल की प्रशंसा की तथा लुधियाना में टाटा स्टील सुविधा की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दिलीप शंघवी तथा होल-टाइम डायरेक्टर एवं सीओओ आलोक शंघवी के साथ अपनी मुलाकात में कैबिनेट मंत्री ने फार्मास्यूटिकल, हेल्थकेयर इनोवेशन तथा लाइफ साइंसेज के हब के रूप में पंजाब की स्थिति को मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा की।

विचार-विमर्श के दौरान फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग तथा फॉर्मूलेशन सुविधाओं के विस्तार, एपीआई तथा बल्क ड्रग उत्पादन में निवेश, फार्मास्यूटिकल विश्लेषण एवं रेगुलेटरी सेवाओं के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की स्थापना तथा पंजाब के मजबूत कृषि माहौल का लाभ उठाते हुए न्यूट्रास्यूटिकल तथा वेलनेस सेगमेंट्स के विकास पर चर्चा की गई।
सन फार्मा लीडरशिप ने राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों की प्रशंसा की तथा पंजाब में भविष्य की साझेदारियों तथा निवेश की पड़ताल में रुचि व्यक्त की।
मंत्री ने टाटा पावर के एमडी एवं सीईओ डॉ. प्रवीर सिन्हा से भी मुलाकात की, जिसमें कंपनी की वरिष्ठ लीडरशिप ने स्वच्छ ऊर्जा तथा बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। इस बैठक के दौरान यूटिलिटी-स्केल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास, छत पर सोलर प्लांट लगाना, टिकाऊ कृषि को समर्थन देना तथा किसानों के लिए बिजली की लागतों को कम करने के लिए एग्री-सोलराइजेशन पहल तथा राज्य भर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार शामिल था। टाटा पावर ने पंजाब में अपनी मौजूदा स्थिति को उजागर किया, जिसमें लगभग 100 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा सुविधा शामिल है, जो राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एस्सार ग्रुप के डायरेक्टर अंशुमन रुइया के साथ एक अन्य बैठक में एस्सार ग्रुप द्वारा पंजाब के उभरते औद्योगिक वातावरण को और मजबूत करने तथा उभरते क्षेत्रों में अवसरों की पड़ताल पर विचार-विमर्श किया गया।
सहयोग के संभावित क्षेत्रों में ग्रीन ऊर्जा तथा औद्योगिक डीकार्बाेनाइजेशन पहल, मोहाली-चंडीगढ़ कॉरिडोर में डेटा सेंटर्स तथा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तथा एस्सार के ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से वैकल्पिक ईंधन लॉजिस्टिक्स का विस्तार शामिल था। बैठक में एस्सार ग्रुप की टेक्नोलॉजी शाखा ब्लैक बॉक्स लिमिटेड के माध्यम से प्रबंधित आईटी तथा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के लिए संभावनाओं की भी पड़ताल की गई।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X