रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ हाथ मिलाया है। इस नए समझौते के साथ ही कमाँलिनी का नाम एजेंसी के उस बड़े क्रिकेट पोर्टफोलियो में शामिल हो गया है, जिसमें पहले से ही रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। इससे स्पोर्ट्स की दुनिया के नए स्टार्स को तैयार करने के एजेंसी के कमिटमेंट को और मजबूती मिली है।