Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का खिलाड़ियों को 'ग्रैंड स्लैम' तोहफा, अम्बाला क्लब में बनेंगे दो “अल्ट्रा-मॉडर्न सिंथेटिक टर्फ लॉन टेनिस कोर्ट”

Updated on Friday, February 27, 2026 21:16 PM IST

अम्बाला/चंडीगढ़, 27 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेलों में अपनी अलग पहचान रखने वाले अम्बाला छावनी में अब “लॉन टेनिस” के खिलाड़ियों व शौकीनों के लिए भी एक नया ठिकाना बनने जा रहा है। ऊर्जा मंत्री ने खिलाड़ियों को बड़ी खुशबरी देते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में आधुनिक सुविधाओं से लैस “दो नए आधुनिक सिंथेटिक टर्फ लॉन टेनिस कोर्ट” का निर्माण किया जाएगा। विज ने बताया कि दोनों आधुनिक लॉन टेनिस कोर्ट अम्बाला छावनी में वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के ठीक साथ अम्बाला क्लब परिसर में “अल्ट्रा मार्डन तकनीक” से बनाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि अपने अपने स्वैच्छिक कोष से नगर परिषद को जारी कर दी है। बहुत जल्द दो लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा जिससे लॉन टेनिस के शौकीनों व खिलाड़ियों को खेलने का लाभ मिलेगा। इन कोर्ट्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा मिलेगा, जिससे न केवल अभ्यास की गुणवत्ता सुधरेगी बल्कि भविष्य में यहां प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा सकेगा।  

अम्बाला छावनी में टेनिस का नया दौर, डे-नाइट मैच सुविधा, टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 50 लाख रुपए की राशि जारी की

यह सुविधा होगी सिंथेटिक टर्फ लॉन टेनिस कोर्ट में
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि योजना के अनुसार टेनिस कोर्ट्स को आधुनिक मानकों पर तैयार किया जा रहा है जिनमें यह सुविधाएं होगी :
डे-नाइट मैच की सुविधा : कोर्ट्स में हाई-मास्ट एलईडी फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को गर्मियों के दिनों में कड़ी धूप से राहत मिलेगी और खिलाड़ी रात के समय भी अभ्यास और मैच खेल सकेंगे।
सिंथेटिक टर्फ सर्फेस : मिट्टी के पारंपरिक कोर्ट्स की जगह यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का 'सिंथेटिक हार्ड कोर्ट' बनाया जाएगा, जो खिलाड़ियों के घुटनों के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ गेंद को सही उछाल प्रदान करता है।
दर्शकों के बैठने का इंतजाम : मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए यहां दर्शकों व स्पोर्ट स्टाफ के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर टेनिस की लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंथेटिक कोर्ट खिलाड़ियों के घुटनों के लिए सुरक्षित,  टेनिस कोर्ट के साथ बैठने की सुविधा होगी : अनिल विज

उभरते टेनिस खिलाड़ियों को प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म मिलेगा : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला क्लब में सरकारी सिंथेटिक कोर्ट्स के बनने से हर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को एक किफायती और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म मिलेगा। नए टेनिस कोर्ट्स न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देंगे, बल्कि हरियाणा से टेनिस जगत के अगले ‘लिएंडर पेस, ‘महेश भूपति’, ‘सानिया मिर्जा’, ‘रोहन बोपन्ना’ जैसे खिलाड़ी निकल पाएंगे।  


Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X