Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने किया पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन

Updated on Tuesday, March 04, 2025 19:32 PM IST

जामनगर |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुजरात के जामनगर में स्थित पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। वनतारा वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित केंद्र है। प्रधानमंत्री ने 3 हजार एकड़ में फैले वनतारा में काफी वक्त बिताया, और वहां जानवरों के लिए बनाई गई विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की पहल पर वनतारा को बनाया गया है।  

वनतारा पहुंचने पर अंबानी परिवार ने पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। शंख ध्वनियों व मंत्रोच्चार और लोककलाकारों के गायन-वादन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनतारा का उद्घाटन किया। नरेंद्र मोदी ने परिसर में बने मंदिर में हुई पूजा अर्चना में भी भाग लिया।

वनतारा में जानवरों के लिए विशेष रूप से तैयार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुआयना करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने वहां विशेष चिकित्सीय उपकरणों जैसे डायग्नोस्टिक सूट में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और एंडोस्कोपी का लाइव प्रदर्शन देखा। जानवरों के लिए बनाए गए आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर में भी उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। वनतारा में हाल ही में पैदा हुए जानवरों के छोटे बच्चों के लिए नर्सरी भी बनाई गई है। वनतारा में काम करने वाले कर्मचारियों की लगन और मेहनत की पीएम ने प्रशंसा की।

वनतारा की विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया , अपने हाथों से बाघ, शेर व गैंडा के शावकों को दूध पिलाया

पीएम ने एशियाई शेर के शावकों, सफेद शेर के शावक, दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति क्लाउडेड तेंदुआ शावकों को देखा। पीएम मोदी ने अपने हाथों से सफेद शेर, बाघ, गैंडा के शावकों को दूध पिलाया। केंद्र  में एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडा जैसे जानवरों का संरक्षण हो रहा  है। पीएम ने कई खतरनाक जानवरों को भी नज़दीकी से देखा। इनमें गोल्डन टाइगर, सफेद शेर और हिम तेंदुए शामिल थे।

विशाल वनतारा हर जानवर को उसकी जरूरत के हिसाब से घर मिला है। किंगडम ऑफ लॉयन, किंगडम ऑफ रेप्टाइल्स, किंगडम ऑफ सील, चीता ब्रीडिंग सेंटर जैसे कई सेंटर्स में जानवरों को रखा गया है। लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है हाथियों के लिए करीब 1 हजार एकड़ में बनाई गई गजनगरी। यहां 240 से अधिक बचाए गए या बीमार हाथियों को रखा गया है। उपेक्षा और दुर्व्यवहार सहने वाले इन हाथियों को वनतारा में विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा उपचार और देखभाल मिलती है। वनतारा में हाथियों का दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल भी है। यहां हाथियों के लिए तालाब और जकूजी जैसी सुविधाएं भी हैं।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X