Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, विजेताओं को मिले पुरस्कार

Updated on Saturday, September 14, 2024 19:17 PM IST

चंडीगढ़। ‘हिंदी दिवस’ के पावन अवसर पर सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में हिंदी विभाग, संस्कृत विभाग एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान से चल रहे कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चला। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, कविता वाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ‘एक मिनट’ खेल का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़े दिलचस्प ढंग से विद्यार्थियों ने केवल हिंदी भाषा का प्रयोग करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजकुमार मलिक ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज़ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा के वक्तव्य से हुआ। प्रिंसिपल ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन  के लिए सबको बधाई देते हुए हिंदी भाषा की शक्ति और महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान  दिया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 32 डी  के शाखा प्रबंधक विष्णु अग्रवाल व अनिल बत्रा (विजिलेंस अवेयरनेस अधिकारी) भी शामिल हुए। इन्होंने वर्तमान समय में होने वाली बैंक संबंधित धोखाधड़ी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया और उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की।

मंच का संचालन डॉ. देवी सिंह ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा कुमारी ने हिंदी भाषा के उद्भव और विकास की सम्पूर्ण यात्रा से विद्यार्थियों को परिचित करवाते हुए हिंदी भाषा का हमारे जीवन में महत्व को रेखांकित किया। डॉ. सीमा कुमारी, डॉ.  कुलविंदर कौर, डॉ. अंजू बाला समेत कई प्राध्यापक भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कविता वाचन में प्रथम स्थान अखिल, द्वितीय स्थान प्रखर और तृतीय स्थान पर दो प्रतिभागियों विकास और शुभम अव्वल रहे। नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग में वंदना जोशी ने प्रथम,  प्रिया द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर भूमिका शर्मा व पूजा रही।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X