Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने अमेरिका–इज़राइल–ईरान टकराव के दौरान मध्य एशिया और मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता हेतु 24x7 हेल्पलाइन जारी: डॉ. रवजोत सिंह

Updated on Monday, March 02, 2026 19:25 PM IST

चंडीगढ़, 2 मार्च: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने मध्य एशियाई देशों और मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए समर्पित 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस संबंध में पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार समूची स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी तत्काल सहयोग की अपील की है ताकि प्रभावित व्यक्तियों की शीघ्र वापसी संभव हो सके। पंजाब भवन में आज यह घोषणा करते हुए पंजाब के एन. आर. आई. मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने कहा, “राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त कॉल्स पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।” उन्होंने भरोसा दिलाया, “हमें मध्य एशिया से लगातार फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें अधिकांश पंजाबी पर्यटक शामिल हैं। पंजाब सरकार विदेशों में फंसे हर पंजाबी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षित निकासी तथा घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।”
0172-2260042, 2260042 (विदेशी नागरिकों के लिए) और 1100 (भारतीय नागरिकों के लिए) हेल्पलाइन दिन-रात रहेंगी सक्रिय प्रत्येक पंजाबी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. रवजोत सिंह एडीजीपी आर.के. जायसवाल की अध्यक्षता में विशेष समिति गठित

सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि तत्काल सहायता एवं समन्वय के लिए 0172-2260042, 0172-2260042 (विदेशी नागरिकों के लिए) और 1100 (भारत के निवासियों के लिए) हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये हेल्पलाइन 24 घंटे कार्यरत रहेंगी और मार्गदर्शन प्रदान करने, जानकारी एकत्र करने तथा निकासी एवं राहत कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में एडीजीपी एनआरआई विंग आर .के . जायसवाल की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो स्थिति की निगरानी और समन्वय का कार्य करेगी।

केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार फंसे हुए व्यक्तियों की सुरक्षित निकासी के लिए केंद्र सरकार के साथ शीघ्र बैठक करने की इच्छुक है। हमारा विश्वास है कि आपसी सहयोग से राहत उपायों को तेज किया जा सकता है और संकट में फंसे अपने लोगों को समय पर सहायता दी जा सकती है।” प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि एनआरआई मामलों का विभाग, गृह विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावित व्यक्तियों का डेटा सक्रिय रूप से एकत्र कर रहा है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आपात योजनाओं पर कार्य कर रहा है।

 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X