Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

*बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान—मान सरकार की त्रि-आयामी सुरक्षा ढाल: डॉ. बलजीत कौर*

Updated on Saturday, February 28, 2026 20:34 PM IST



चंडीगढ़, 28 फरवरी: 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्ग नागरिकों को समाज की अमूल्य धरोहर मानते हुए उनकी स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर ठोस, संवेदनशील और मानव-केंद्रित कदम उठा रही है। इसी दिशा में “साडे बुजुर्ग साडा मान” राज्य स्तरीय अभियान के तहत लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से 22 हजार से अधिक बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटिजन एक्शन प्लान के तहत वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान बुजुर्गों की समग्र देखभाल के लिए 7.86 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे बुजुर्गों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों के दौरान 6622 बुजुर्गों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, 2544 का आर्थोपेडिक परीक्षण तथा 4719 की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा 2267 बुजुर्गों ने योग सत्रों, 1676 ने होम्योपैथिक तथा 2054 ने आयुर्वेदिक उपचार सहित सहायक उपकरणों का लाभ प्राप्त किया, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत को मजबूती मिली।

*22 हजार से अधिक बुजुर्ग सरकारी सुविधाओं से जुड़े, राज्य स्तरीय स्वास्थ्य शिविरों ने दिखाया असर* *सीनियर सिटिजन एक्शन प्लान: नीति से आगे—जमीनी कार्रवाई से बुजुर्गों को सहारा* *इलाज से पेंशन और कानूनी जागरूकता तक—बुजुर्गों के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं*

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि अलीमको योजना के तहत 421 बुजुर्ग पंजीकृत हुए, जिनमें से 89 को व्हीलचेयर, चश्मे और श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 566 बुजुर्गों के वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म तैयार किए गए तथा 455 को सीनियर सिटिजन कार्ड जारी किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि फरीदकोट और संगरूर में शीघ्र ही शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए आगे उपचार हेतु भेजे गए बुजुर्गों सहित मुफ्त सहायक उपकरण, पेंशन सुविधा, सीनियर सिटिजन कार्ड, योग शिविर और कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए। इसके तहत 5110 बुजुर्गों को “मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन्स एक्ट–2007” के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बुजुर्गों को सामाजिक रूप से सक्रिय जीवन से जोड़ने के लिए उत्पादक और अंतर-पीढ़ी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 459 बुजुर्गों ने एक्टिव एजिंग कैंपों में तथा 2192 ने गिद्धा, भंगड़ा, कविता और नाटक जैसी सामूहिक गतिविधियों में भाग लिया।
 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X