Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राहुल गांधी की पंजाब के नेताओं को नसीहत,एकजुट हों

Updated on Saturday, February 28, 2026 19:51 PM IST


बरनाला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुट होने के निर्देश देते हुए कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैँ। कांग्रेस ने पंजाब के बरनाला में शनिवार को मजदूर महारैली का आयोजन करके वर्ष 2027 के चुनाव का बिगुल बजा दिया है। राहुल गांधी के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह भी 14 मार्च को मोगा में रैली करने के लिए आ रहे हैं।
शनिवार को बरनाला में राहुल गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को संदेश देना चाहते हैं कि काम टीम वर्क से होता है। एक खिलाड़ी गेम नहीं जीत सकता है। हमारे पास पूरी टीम बैठी है। टीम प्लेयर बनो। वरना रिजर्व में बैठा दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि नेता बड़ा नहीं होता बल्कि पार्टी व संगठन बड़ा होता है।
उन्होंने कहा कि 4 महीने से अमेरिका-भारत डील रुकी थी। संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। पीएम ने ट्रंप को फोन किया। लेकिन किसी मंत्री को नहीं पूछा और कह दिया कि मैं डील के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि डील में सोयाबीन दाल, अखरोट, बादाम यह सारा अमेरिका को दे दिया है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के किसान बर्बाद होने जा रहे हैं। मोदी ने दरवाजा खोल दिया है। अमेरिका का सामान आ रहा है। सवाल उठता है कि जो काम चार महीने में नहीं किया वह मोदी ने 15 मिनट में कैसे कर दिया।

कांग्रेस ने बरनाला में मजदूर महारैली कर शुरू किया मिशन 2027 नेताओं को दो टूक, टीम प्लेर बनो वर्ना रिजर्व में बैठा देंगे

इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि पंजाब की धरती पर किसान और मजदूरों की महारैली हो रही है। यहां बातें किसानों के पक्ष में होंगी। जैसे आप तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़े थे। वैसे ही आप केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि आप को 2 मोर्चों पर बड़ी लड़ाई लडऩी है। एक तरफ मोदी सरकार तो दूसरी तरफ पंजाब सरकार से लडऩा है। कांग्रेस सरकार ने जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए कई कानून लाई, लेकिन आज मोदी सरकार एक-एक करके सबकुछ बेच रही है। नरेंद्र मोदी तो सरेंडर मोदी हैं।
जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा केजरीवाल जैसे काले अंग्रेज पंजाब को लूटने आए थे, आज वह लूटकर जा रहे हैं। आज पंजाब के लोग आपकी तरफ देख रहे हैं। आपने एमएसपी की लीगल गारंटी, मनरेगा की बात कही है।
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब 2027 का फतवा कांग्रेस के हाथ में देने जा रहा है। आप महीने में एक बार पंजाब आओ। पंजाब के लोग चाहते हैं। जब अपनी सरकार आए तो जो हमारी पहचान (पंजाब) जय जवान जय किसान वाली थी, मोदी ने जो धोखा किया, अग्नीवीर भर्ती शुरू कर दी, जब सरकार बने तो सेना की रैगुलर भर्ती शुरू हो। अग्नीवीर की भर्ती बंद हो। इंडो अमेरिकन एग्रीमेंट किया गया। उससे किसानों को नुकसान होगा। 1947 से लेकर जब तक मनमोहन सिंह की सरकार रही है, हमने डब्ल्यूडीयू को नहीं माना। इस डील को कैंसिल किया जाए।
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह वडि़ंग ने कहा कि किसानों और मजूदरों की लड़ाई देश में केवल राहुल गांधी लड़ रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी की राजधानी है। जिसने 92 सीटें 2022 में जीती थी। लेकिन जिस तरह आज कानून व्यवस्था का हाल है, नशों का हाल है, ऐसे में अब जरूरत है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X