Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध': पंजाब पुलिस ने आठवें दिन 516 स्थानों पर छापेमारी, 130 नशा तस्कर गिरफ्तार

Updated on Saturday, March 08, 2025 18:53 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के आठवें दिन पंजाब पुलिस ने आज 516 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 85 एफआईआर दर्ज कर 130 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मात्र आठ दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 1050 हो गई है। 

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 3.04 किलोग्राम हेरोइन, 9.3 किलोग्राम अफीम, 6673 नशीली गोलियां/टीके और 5.39 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिडेंटों को अगले तीन महीनों के भीतर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का आदेश दिया है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया है। 

स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 107 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1700 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 602 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई। 

107 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 250 से अधिक पुलिस टीमों ने 602 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और राज्य से नशे की समस्या के पूर्ण उन्मूलन तक इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, पुनर्वास, और रोकथाम (ईडीपी) लागू की है। इस रणनीति के पुनर्वास हिस्से के तहत पंजाब पुलिस ने चार व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया, जबकि रोकथाम हिस्से के तहत आज राज्य भर में 151 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर सहित छह जिलों में 672 दवा दुकानों की जांच की है ताकि इन दुकानों पर नशीली गोलियां या कोई अन्य मादक दवाएं न बेची जाएं और दवाओं की बिक्री से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X