Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नवीन प्रयासों के लिए डॉक्टरों की सराहना की

Updated on Saturday, March 08, 2025 18:53 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने आज फोर्टिस अस्पताल, मोहाली के सिर और गर्दन की सर्जरी एवं ई.एन.टी. विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ई.एन.टी. सर्जिकल कॉन्क्लेव-2025 का उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव के दौरान रोबोट की सहायता से कान, नाक और गले (ई.एन.टी.) से संबंधित बीमारियों के इलाज और सिर व गले के कैंसर की सर्जरी से जुड़ी नवीनतम पहल को उजागर किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयासों और समर्पण की भावना से सेवाएं प्रदान करने वाले डॉक्टरों, विशेष रूप से ई.एन.टी. विशेषज्ञों की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन नवीनता और ज्ञान के आदान-प्रदान को दर्शाता है, जो हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं और मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ऐसी पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो चिकित्सा कौशल को बढ़ाकर प्रदेश के नागरिकों को लाभ पहुंचाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि रोबोटिक सर्जरी पर हुई चर्चा स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लाने में सहायक होगी।

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में ई.एन.टी. विभाग के निदेशक डॉ. अशोक गुप्ता द्वारा यह सर्जिकल सम्मेलन ऑल इंडिया राइनोलॉजी सोसायटी और पंजाब मेडिकल काउंसिल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कॉन्क्लेव में ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के जूनियर और सीनियर रेजिडेंट सहित 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

दो दिवसीय ‘ई.एन.टी. सर्जिकल कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन

इस सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में ई.एन.टी. में नवीनतम तकनीकों और सिर व गले के कैंसर के उपचार में रोबोटिक सर्जरी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में लाइव सर्जरी सत्र, ऑपरेटिंग फैकल्टी के साथ बातचीत, पैनल चर्चाएं, पोस्टर प्रस्तुतियां और क्विज़ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉ. अनुरागिनी गुप्ता ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य ई.एन.टी. से संबंधित नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देना और ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉक्टरों को इसके बारे में प्रशिक्षण देना था।

इस अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रो. (डॉ.) जे.एम. हंस, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. ऋषव कुमार, डॉ. के.आर. मेघनाथ, डॉ. रजनीगंधा एम.जी., डॉ. मोहनिश ग्रोवर और डॉ. गौरव गुप्ता भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X