Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

युद्ध नशों विरुद्ध : पंजाब के स्कूलों और संवेदनशील स्थानों पर शुरू होगा नशा विरोधी जागरूकता कोर्स

Updated on Friday, March 07, 2025 18:17 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू किए गए अभियान "युद्ध नशों विरुद्ध" के तहत युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने अपनी तरह की पहली पहल की है। इसके तहत, पंजाब पुलिस ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) के साथ साझेदारी की है, जिसके अंतर्गत राज्यभर के स्कूलों और संवेदनशील स्थानों पर 10 घंटे का व्यापक नशा विरोधी जागरूकता कोर्स शुरू किया जाएगा।

पंजाब पुलिस मुख्यालय में, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव की उपस्थिति में एडीजीपी एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नीलाभ किशोर, पंजाबी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) संजीव पुरी और ईएमआरसी पटियाला के निदेशक दलजीत अमी के बीच यह समझौता हस्ताक्षरित किया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी राज्य में व्यापक स्तर पर चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं और समाज की सुरक्षा के लिए एक संगठित नशा जागरूकता कार्यक्रम शुरू करना है।

10 घंटे के इस कोर्स में व्याख्यान, ऑडियो-विजुअल सामग्री और इंटरैक्टिव सत्र शामिल होंगे, जो नशे की रोकथाम से संबंधित सभी पहलुओं को कवर करेगा: डीजीपी गौरव यादव

उन्होंने बताया कि इस 10 घंटे के कोर्स को रोचक और जानकारीपूर्ण बनाने के लिए इसमें व्याख्यान, ऑडियो-विजुअल सामग्री और इंटरैक्टिव सत्र शामिल किए जाएंगे, जो नशे की रोकथाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि यह कोर्स राज्यभर के स्कूलों और संवेदनशील क्षेत्रों में छात्रों और युवाओं के लिए शुरू किया जाएगा। इस कोर्स को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जो नशा मुक्त रहने की उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देगा।

इस संबंध में और जानकारी साझा करते हुए एडीजीपी नीलाभ किशोर ने बताया कि इस समझौते के तहत डिजिटल सामग्री ईएमआरसी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा तैयार की जाएगी, जबकि एएनटीएफ पंजाब इस सामग्री को अंतिम रूप देगा। इसके अलावा, सामग्री की संरचना, विस्तार और वितरण की निगरानी के लिए एक संपादकीय बोर्ड नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि एएनटीएफ स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की पहचान करेगा और यह सामग्री अंग्रेजी के साथ-साथ पंजाबी भाषा में भी तैयार की जाएगी।एडीजीपी नीलाभ किशोर ने बताया कि यह कोर्स अगले शैक्षणिक सत्र में शुरू होने की उम्मीद है और इसे औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा प्रणाली दोनों में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में "नशा विरोधी जागरूकता और रोकथाम" को शामिल करने से छात्रों को नशे के खतरों के बारे में जागरूक करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर डीआईजी एएनटीएफ एस.के. रामपाल, पंजाबी यूनिवर्सिटी से प्रो. (डॉ.) ममता शर्मा और डीएसपी एएनटीएफ तरविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X