Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने बी.के.आई. के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम की, 4 पिस्तौल बरामद

Updated on Friday, March 07, 2025 18:16 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के समर्थक एक आतंकी मॉड्यूल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पंजाब में टारगेट किलिंग की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के नौशहरा कलां निवासी जगरूप सिंह, कपूरथला के गांव मिर्जापुर निवासी सुखजीत सिंह और तरनतारन के गांव फतेहाबाद निवासी नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें दो अत्याधुनिक पिस्तौल – एक .30 बोर पीएक्स5 स्टॉर्म (बेरेटा) और 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल – तथा दो देसी पिस्तौल – .30 बोर और .32 बोर, चार मैगजीन और 22 कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवाशहरीया द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है और उसकी मिलीभगत से काम कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर गोपी नवाशहरीया अपने ग्रीस स्थित साथी लाडी बकापुरिया की मदद से युवाओं को राज्य में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर रहा था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह सफाया किया जा सके। ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए ए.आई.जी. सी.आई. जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने एक गुप्त अभियान चलाया और जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में अंडरब्रिज के पास एक ऑल्टो कार में अपने साथी का इंतजार कर रहे जगरूप और सुखजीत को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जगरूप द्वारा आरोपी नवप्रीत की संलिप्तता का खुलासा करने के बाद पुलिस टीमों ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

ए.आई.जी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगरूप सिंह एक पेशेवर अपराधी है और इससे पहले उसे अमृतसर में एक हत्या के मामले में तीन साल की सजा सुनाई जा चुकी है। इस संबंध में पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.), अमृतसर में एफआईआर नंबर 11, दिनांक 02.03.2025 को बी.एन.एस. की धाराओं 113(1) और 113(3) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 25 (1बी) (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X