Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में क्रियान्वित विकास परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Updated on Thursday, March 06, 2025 18:28 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गुरुग्राम जिला की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि तीव्र गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य करना है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी (वीडियो कॉन्फ्रेंस से) सहित प्रिंसिपल एडवाइजर श्री डी.एस ढेसी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से गुरुग्राम में सीवरेज, ड्रेनेज, स्वच्छता, जलापूर्ति, सी एंड डी वेस्ट तथा सड़क व्यवस्था की विस्तृत रिपार्ट लेने उपरान्त कहा कि राज्य सरकार जिले में विकास के नये आयाम स्थापित करने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास बेहद जरूरी है। इसके लिए कार्यों की समय सीमा सुनिश्चित कर सभी विभाग आपसी समन्वय से इन्हें पूरा करें। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही है, इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें के वे शहर में क्रियान्वित सभी विकास परियोजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें। जिन परियोजनाओं में संबंधित एजेंसी द्वारा देर की जा रही है, उन पर पेनल्टी लगाने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।

निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बेहतरी के लिए एचकेआरएनएल के माध्यम से लगाए जाएंगे सफाई कर्मचारी

बैठक में मुख्यमंत्री ने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि गुरुग्राम प्रदेश की आर्थिक उन्नति का प्रमुख आधार है। ऐसे में शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मैनपावर की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से संबंधित निकाय क्षेत्र आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी रख सकते हैं। बैठक में निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर भी सार्थक चर्चा की गईं।

जीएमडीए समयबद्धता के साथ कराए सड़कों का जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में आमजन को सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लक्ष्यों के साथ समयबद्ध रूप से सभी सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि अभी मानसून आने में काफी समय है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जून माह के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए।

जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास बेहद जरूरी - मुख्यमंत्री

बैठक में जानकारी दी गई कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के पास 284.5 किलोमीटर सड़क मार्ग है, जिसमें अभी तक 135 किलोमीटर सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है। ग्रेप की पाबंदियां हटने के उपरान्त 100 किलोमीटर सड़कों का जीर्णोद्धार का कार्य 15 फरवरी से शुरू हो गया है। जोकि निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सी एंड डी वेस्ट के उठान, ड्रेनेज सिस्टम के अपग्रेडेशन कार्य, मेट्रो विस्तार परियोजना  में तेजी लाने और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

गुरुग्राम में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जाएगी जीडब्ल्यूएस चैनल की रिमॉडलिंग

बैठक में बताया गया कि मौजूदा समय में गुरुग्राम में 270 क्यूसेक पानी की जरूरत को जीडब्ल्यूएस व एनसीआर चैनल से पूरा किया जा रहा है। भविष्य में जिला में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए जीडब्ल्यूएस नहर की रिमॉडलिंग करने की आवश्यकता है। नहर के मौजूदा डिजाइन में बदलाव करते हुए भविष्य में इसे पाइपलाइन का स्वरूप देने की योजना है, जिससे पानी लीकेज जैसी समस्या से निजात मिलने के साथ साथ, कवर्ड होने से पानी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम शहर में पानी की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से आगामी बजट में इसके लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा।

नालों की डिसिल्टिंग के बिना न कराएं सड़को का जीर्णोद्धार : राव नरबीर सिंह

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में सड़कों के जो भी जीर्णोद्धार कार्य करवाये जा रहे हैं, उससे पूर्व सड़क के साथ लगते नालों का डीसिल्टिंग का कार्य पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में जो विकास कार्य पूरे हो रहे हैं, उनमें संबंधित आरडब्ल्यूए की सहमति जरूर ली जाए।

बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, जीएमडीए के सीईओ श्री श्यामल मिश्रा, डिविजनल कमिश्नर श्री रमेश चंद्र बीढांन और उपायुक्त श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा में शांति से चल रही परीक्षा, कोई दिक्कत नहीं  : मुख्यमंत्री

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक होने संबंधी प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ बल्कि आउट हुआ है। पेपर रूम से बाहर किया गया जिसकी किसी ने फोटो ले ली। इस विषय पर अच्छे से संज्ञान लिया गया है। पूरे हरियाणा में अब शांति से परीक्षा चल रही है, अब कोई दिक्कत नहीं है।

बजट संबंधी प्रश्न के जवाब में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीसरी सरकार का यह पहला बजट है। ऐसे में समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगे गए थे। पोर्टल के माध्यम से सरकार को करीब 10 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसमें महिला, व्यापारी, उद्यमी, प्रगतिशील किसान व हॉर्टिकल्चर और स्टार्टअप सहित सभी वर्गों के सुझाव शामिल हैं। प्रयास है कि यह बजट प्रदेश की जनता की आशाओं को पूरा करें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X