Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा 5वें दिन 75 नशा तस्कर गिरफ्तार; 27 किलो हीरोइन, 3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

Updated on Wednesday, March 05, 2025 19:20 PM IST

चंडीगढ़ | प्रदेश में नशों के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गयी “यु़द्ध नशयां विरूद्ध” मुहिम को लगातार पांचवे दिन जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 27.7 किलो हीरोइन तथा 3.06 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इससे सिर्फ पांच दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 547 हो गई है। यह कार्रवाई डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। हीरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 400 ग्राम अफीम और 2060 नशीली गोलियां/टीके भी बरामद किये हैं।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने प्रदेश भर में 356 स्थानों पर छापेमारी कर 48 एफआईआर दर्ज की हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 416 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस सुपरडेंटेंड को अगले तीन महीनों में पंजाब को नशामुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशों के खात्मे के लिए त्रिस्तरीय रणनीति - इंफोर्समेंट, डीअडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डीअडिक्शन’ के हिस्से स्वरूप 6 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने और पुनर्वास इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया है, जबकि प्रीवेंशन हिस्से के तहत आज प्रदेश भर में 165 जागरूकता समारोह कराए गए।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X