Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डॉ. बलजीत कौर द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के अधीन बकाया फंडों के उपयोग में तेजी लाने के सख्त निर्देश

Updated on Wednesday, March 05, 2025 18:47 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज विभाग के अधिकारियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लंबित पड़े फंडों के शीघ्र उपयोग को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह आदेश पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान जारी किए।

उन्होंने विशेष रूप से अधिकारियों को कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि विभाग ने पिछली तिमाहियों में पूरी गंभीरता से कार्य किया है, फिर भी यह सुनिश्चित किया जाए कि फंड लैप्स न हों।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए आदेश

डॉ. बलजीत कौर ने प्रमुख विभागीय योजनाओं, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा एवं बेसहारा महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, आश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना शामिल हैं, के खर्च एवं शेष बचे फंडों की समीक्षा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन पहलों का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय राहत प्रदान करना है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लाभार्थियों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने फंडों के वितरण में पारदर्शिता और कुशलता पर जोर देते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी देरी के लाभ मिले।

डॉ. बलजीत कौर ने समाज कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं के अधिकतम प्रभाव को लागू करने के लिए नियमित रूप से निगरानी रखें।

इस मौके पर बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल एवं विभाग के अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X