Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

युद्ध नशयां विरूद्ध - तरन तारन ने तय किया पंजाब का पहला नशामुक्त जिला बनने का लक्ष्य: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Wednesday, March 05, 2025 18:46 PM IST

तरनतारन | तरन तारन के सिविल और पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए युद्ध नशयां विरूद्ध कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा को विश्वास दिलाया है कि जिला पंजाब का पहला नशामुक्त जिला बनेगा। यह वचनबद्धता आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा तरन तारन सिविल और पुलिस प्रशासन के साथ जिले के जन प्रतिनिधियों की हाजिरी में की गई बैठक दौरान प्रकट की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पुलिस और सिविल प्रशासन को युद्ध नशयां विरूद्ध मुहिम में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा छुड़वाने वाली गतिविधियों का जायजा लिया और इन्हें और बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जिले के सिविल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे युवाओं को शैक्षणिक प्रतियोगिताओं, खेलों, संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाली अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

वित्त मंत्री ने पुलिस प्रशासन को हिदायत की कि नशा तस्करों के खिलाफ तेज कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और उनकी नशों के कारोबार के माध्यम से हासिल की गई सारी संपत्ति जब्त की जाए। इस मौके पर एस.एस.पी तरन तारन अभिमन्यू राणा ने वित्त मंत्री को बताया कि पिछले साल दौरान 26 करोड़ रुपये और इस साल अब तक 2 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। उन्होंने कहा कि छह अन्य मामलों में संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुहिम के तहत जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 80 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और 13 किलो हीरोइन जब्त की गई है।

पुलिस को नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने और नशा बेचकर बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने के लिए कहा

इस दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने क्षेत्र पट्टी में की जा रही पहलकदमियों का हवाला देते हुए नशों के खिलाफ जन लहर प्रारम्भ करने पर जोर दिया। इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए हलका खड़ूर साहिब के विधायक मनजींदर सिंह लालपुरा ने बताया कि उनके हलके के 80 गांवों ने प्रस्ताव पास करके अपने क्षेत्रों में नशा न बिकने देने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं का नशों से खेलों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए 87 गांवों को वॉलीबॉल किट्स दी जाएंगी। बैठक दौरान तरन तारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल और खेमकरन के विधायक सरवन सिंह धुन्न ने भी अपने विचार रखे।

बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य में नशों के कारोबार को अंतिम झटका देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि विदेशों से नशों का कारोबार चलाने वाले व्यक्तियों को वापस लाकर कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सीमा पार से नशों की तस्करी पर पूरी रोक लगाने के लिए सीमावर्ती जिलों की पुलिस को जल्द ही एंटी ड्रोन तकनीक से लैस किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X