Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मंडी गोबिंदगढ़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा

Updated on Wednesday, March 05, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशामुक्त करने के लिए चलाई गई 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी है। इसी अभियान के तहत आज फतेहगढ़ साहिब के जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कॉलोनी में एक नशा तस्कर का घर गिराया गया। यह मकान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था।

जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मास्टर कॉलोनी के इस परिवार पर 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

उन्होंने नशे के सौदागरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे नशा बेचने का काम तुरंत छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 6 अन्य घरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नशा तस्करों के खिलाफ हुई कार्रवाई से खुश होकर लोगों ने पंजाब सरकार की सराहना की

इस मौके पर हलका अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि नशे के सौदागरों ने राज्य की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब में एक भी नशे का सौदागर नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के कारोबारियों की शिकायत करने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू किया गया 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान निरंतर जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अजय लिबड़ा ने कहा कि नशों के खिलाफ यह युद्ध समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वे यह धंधा छोड़ दें, नहीं तो उनके घरों पर भी पीला पंजा चलेगा।

मार्केट कमेटी चनार्थल कलां के चेयरमैन रशपिंदर सिंह राजा ने भी 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की स्थानीय निवासियों ने भरपूर सराहना की और पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर एसपी (जांच) राकेश यादव, डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह, थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X