Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Updated on Wednesday, March 05, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर ने राज्य अपराध शाखा के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने राज्य अपराध शाखा में लंबित बड़े मामलों को लेकर अब तक की गई कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को लंबित मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

यह बैठक पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई थी। इस बैठक में राज्य अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मती ममता सिंह सहित डीआईजी, एससीबी हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, अमित दहिया, पूजा डाबला, धारणा यादव, संदीप मलिक सहित डीएसपी व इंस्पेक्टरों ने भाग लिया।

बैठक में आर्थिक अपराध व भ्रष्टाचार संबंधित बड़े मामलों को लेकर विचार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने मामलों में अब तक की गई जांच अथवा पुलिस कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया।  कपूर ने कहा कि किसी भी मामले की जांच से पूर्व अधिकारी उसकी जड़ तक जाए और उसका खाका तैयार कर लें कि उन्हें कब, क्या और कैसे मामले की जांच करनी है ताकि दोषी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके। उन्होंने लंबित मामले सुलझाने को लेकर अधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए ताकि निर्दोष व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

कपूर ने अधिकारियों से कहा कि वे मामले की जांच को लेकर समय सीमा निर्धारित करें और प्रयास करें कि इस अवधि के दौरान जांच पूरी हो जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मती ममता सिंह से कहा कि वे एससीबी में लंबित मामलों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें ताकि जांच की प्रक्रिया तेज हो सके। मामलों की जांच के लिए कानूनी विशेषज्ञों की भी सलाह ली जा सकती है।

कपूर ने कहा कि राज्य अपराध शाखा हरियाणा पुलिस की एक मजबूत व महत्वपूर्ण इकाई है, ऐसे में किसी भी मामले की जांच गहनता से की जानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य अपराध शाखा की टीम मामलों के सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए बारीकी से उनका अध्ययन करें। इसके साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए काम करें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X