Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने अमेरिका-आधारित तस्कर जसप्रीत लक्की द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश

Updated on Wednesday, March 05, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के दौरान सरहद पार से की जा रही तस्करी को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के गांव देवी दासपुरा से 23 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की द्वारा चलाए जा रहे तस्करी नेटवर्क से संबंधित है।

इस मामले में खेप प्राप्त करने वाले गांव देवी दासपुरा के आरोपी साहिलप्रीत सिंह उर्फ ‘करन’ को नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि कई पुलिस टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रियता से काम कर रही हैं। डीजीपी ने कहा कि तस्करी नेटवर्क में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बार्डर रेंज सतिंदर सिंह, जो सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने कहा कि पुलिस टीमों को नाके पर पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी साहिलप्रीत सिंह उर्फ करन ने सरहद पार से हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है।

खैप प्राप्त करने वाले आरोपी केस में नामजद, पुलिस टीमों द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए सक्रियता से की जा रही कोशिश - डीजीपी गौरव यादव

तेजी से कार्रवाई करते हुए, पुलिस स्टेशन जंडियाला की टीमों ने एक गुप्त कार्रवाई के तहत गांव देवी दासपुरा में बताई गई जगह से एक बोरी में छुपा कर रखी हेरोइन के 23 पैकेट (प्रति 1 किलो), बरामद किए। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी साहिलप्रीत अमेरिका स्थित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की, जिसने खेप का प्रबंधन किया था, के सीधे संपर्क में था। जानकारी के अनुसार, जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ असला एक्ट और इरादातन कत्ल से संबंधित मामले दर्ज हैं।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस टीमें आरोपी साहिलप्रीत उर्फ करन को पकड़ने के लिए खोज कर रही हैं। इस संबंध में अमृतसर ग्रामीण के पुलिस स्टेशन जंडियाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के तहत एफआईआर 32 तिथि 4/3/2025 के अधीन केस दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X