Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एनसीआर क्षेत्र में डिज्नीलैंड को लेकर जगह और जंगल सफारी के लिए बजट किया जाए प्रावधानः डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Tuesday, March 04, 2025 19:32 PM IST

चंडीगढ़। प्रदेश के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया है कि आगामी बजट में एनसीआर क्षेत्र में डिज्नीलैंड को उपयुक्त जगह देने पर विचार किया जाए, ताकि हरियाणा को पर्यटन क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर लेकर जाया जा सके। इससे न केवल प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाईयां मिलेंगी, अपितु बड़े स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे।

मंगलवार को प्रदेश के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा दो दिवसीय पूर्व बजट परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष आधा दर्जन विषयों पर अपने सुझाव रख रहे थे। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार छह साल से समावेशी बजट बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सुझाव लेकर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है, इसका हरियाणा के हर वर्ग को लाभ हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने अपने विचार रखते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी हरियाणा अपने एनसीआर जिलों में स्थापित करने जा रहा है। इसी कड़ी में डिज्नीलैंड को एनसीआर क्षेत्र में उपयुक्त जगह उपलब्ध करवाए जाने से हरियाणा के पर्यटन को न केवल बड़ी पहचान मिलेगी, अपितु युवाओं के लिए अपार रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक व अत्याधुनिक निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि 15 साल तक सड़क खराब न हो। इसके लिए ठेकेदार एजेंसी को सभी जरूरी हिदायत दी जाएं, तभी विश्व स्तरीय ढांचागत विकास सुनिश्चित होगा।

कैबिनेट मंत्री ने सीएम के सक्षम रखी बजट के लिए डिमांड, गोहाना को जिला व पश्चिम बाईपास निर्माण पर भी जोर

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान में हरियाणा एक बेहतरीन उदाहरण के तौर पर अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया कि वो प्रदेश के सभी विभागों, निगमों व कारपोरेशनों  का कम्प्यूटरीकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त फंड का प्रावधान आगामी बजट में करें। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना की जनता की पुरानी मांग को पूरा करते हुए गोहाना को जिला बनाया जाए, ताकि एनसीआर क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाओं का लाभ इस क्षेत्र को मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया कि उन्होंने निरन्तर दो दिन तक जनप्रतिनिधियों के बीच मे रहकर विस्तार से उनके सुझाव लिए व जनहित में उन सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X