Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिरोमणी अकाली दल ने सुबह होने से पहले गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की

Updated on Tuesday, March 04, 2025 19:31 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के इशारे पर पर गिरफ्तार किए किसान नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग की है। इसके अलावा उन्होने मुख्यमंत्री से कल एक आधिकारिक मीटिंग के दौरान नेताओं को धमकाने और उनके साथ किए गए दुव्र्यवहार करने के लिए मांफी मांगनी की मांग की।

मुख्यमंत्री द्वारा कल बातचीत के लिए आमंत्रित किए गए संयुक्त किसान नेताओं के साथ किए गए गलत व्यवहार किया गया, उस पर हैरानी व्यक्त करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ श्री भगवंत मान ने किसान नेताओ को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, तथा उन्हे कहा कि उन्होने 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले किसानों से वादा किया था।’’ उन्होने कहा कि आज तड़के किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी कर उन्हे गिरफ्तार किया गया ताकि उनके द्वारा घोषित 5 मार्च के आंदोलन को नाकाम किया जा सके।सरदार मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह का गलत व्यवहार किए जाने से पंजाब और पंजाबियों की छवी खराब हो रही है। उन्होने कहा,‘‘हाल ही में होशियारपुर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिशनर के साथ अभर्द बोलने के अलावा एक आईपीएस अधिकारी के साथ गलत व्यवहार किया। उनकी इस तरह की गलत हरकतों के बारे में सब जानते हैं जैसे कि लुफ्तांसा जहाज में उनकी शराब में धुत होने के कारण उन्हे उतार दिया गया था।’’

कहा कि किसान नेताओं को धमकाने के लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

वरिष्ठ अकाली नेता ने भगवंत मान को किसानों से किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा,‘‘ मान ने किसानों और खेत मजदूरों को विश्वास दिलाया था कि आम आदमी पार्टी खेती की नीतियों में बदलाव करेगी ताकि राज्य के किसान आत्महत्या न करें। उन्होने किसानों को यह भी आश्वासन दिया था कि कृषि की आय दोगुनी हो जाएगी और उनकी सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेगी, चाहे केंद्र ऐसा करे न करे। उन्होने किसानों को यह भी भरोसा दिलाया था कि राज्य में हर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।’’ यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री किसानों से किए गए हर वादे से मुकर गए हैं। सरदार मजीठया ने कहा,‘‘ जब उन्हे इन वादों की याद दिलाई गई तो उन्होने किसानों को धमकाना शुरू कर दिया और उनसे बातचीत करने के बजाय मीटिंग से उठकर बाहर चले गए।’’

सरदार मजीठिया ने कहा कि  अपने द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री से सवाल पूछना किसानों को लोकतांत्रिक अधिकार है । उन्होने कहा,‘‘ इस तरह अनिश्चित और अस्थिर व्यवहार मुख्यमंत्री को शोभा नही देता।’’ उन्होेने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी अनुरोध किया , जो कथित तौर पर विपश्यना के सेशन में भाग लेने के लिए पंजाब आए हुए हैं। उन्होने कहा कि भगवंत मान को उनसे ज्यादा इस उपचार की आवश्यकता है और उन्हे खुद के व्यवहार को  स्थिर रखने के लिए इसमें भाग लेना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X