Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पीएम मोदी के अंत्योदय उत्थान मंत्र को घर-घर पहुंचाएंगे बिहार के भाजपा कार्यकर्ता

Updated on Tuesday, March 04, 2025 19:31 PM IST

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी का विजन समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान हो, इस भाव के साथ भाजपा कार्यकर्ता बिहार में घर-घर पहुंचेंगे। पीएम के विजन को मजबूती देने और वर्ष 2025 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बिहार पहुंचे। बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक उन्होंने डॉ. दिलीप जयसवाल को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा। डॉ. जयसवाल ने संगठन पर्व की रिवायत के तहत प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभाला।

बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूत का मंत्र देते हुए आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता और सेवा का नया गठजोड़ बना है। अब भ्रष्टाचार और स्वार्थ की राजनीति पर फुल-स्टाप लग गया है। प्रदेशाध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष, बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख के साथ कार्यकर्ताओें को अंत्योदय उत्थान के भाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की नीतियों व उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों को लेकर जनता से संवाद करने की मुहिम शुरू करनी होगी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में बतौर मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान और मिशन मेरिट का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि घर-घर पहुंचकर गरीब और वंचित लोगों की पहचान करनी होगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिले, इस पर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पर्यवेक्षक मनोहर लाल की अगुवाई में डॉ. दिलीप जयसवाल ने संभाला बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

उन्होंने बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन पर्व के हर पड़ाव को पूरी कर्तव्यनिष्ठता के साथ पूरा किया है। अब बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जयसवाल को चुना गया है, जोकि संगठन की मजबूती और भाजपा की नीतियों को आमजन का दायित्व संभालेंगे।

कांग्रेस ने लोकतंत्र को दबाने के साथ भ्रष्टाचार और स्वार्थ की राजनीति

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को दबाने के साथ भ्रष्टाचार और स्वार्थ की राजनीति की। प्रधानमंत्री के तौर इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस ने केवल परिवारवाद, भ्रष्टाचार और स्वार्थ की राजनीति की। कांग्रेस के अत्याचारों और मजबूत विपक्ष की भूमिका के लिए जनसंघ की स्थापना हुई थी। वर्ष 1996 में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और आज तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। यही नहीं 20 प्रदेशों में एनडीए की सरकार है, इनमें से 14 प्रदेशों में भाजपा शासित सरकार है।

भाजपा के विजन में समाया हुआ है बिहार का विकास : मनोहर लाल

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिहार के विकास को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके पास, ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास का प्रभार है, उनके विभाग से संबंधित जितने भी कार्य होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। वहीं उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में शहरी विकास सहित अन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। उन्होंने बिहार सरकार के शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा को आह्वान किया कि शहरी विकास और विद्युत से संबंधित कार्यों की सूची तैयार कर उन्हें सौंपे, चाहे वह मेट्रो परियोजनाओं से संबंधित हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और अमरुत योजना के तहत जल मुहैया करवाना हो, उन्हें तुरंत पूरा कराया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X