Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए एंटी-ड्रग कैबिनेट उप-समिति ने एंटी-ड्रोन तकनीक के ट्रायल लिए

Updated on Tuesday, March 04, 2025 19:28 PM IST

चंडीगढ़ | युद्ध नशे दे विरुद्ध मुहिम की अगुवाई कर रही कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई निर्णायक जंग के तहत पंजाब पुलिस को जल्द ही सरहद पार से होने वाली नशों की तस्करी को रोकने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने यह घोषणा पंजाब पुलिस द्वारा पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई, जहां सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की तीन कंपनियों ने अपनी अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा, पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि तीनों कंपनियों ने पाकिस्तान से लगती चुनौतीपूर्ण सीमा पर नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटकों की ड्रोन के जरिए हो रही तस्करी को रोकने के लिए अपनी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों द्वारा प्रदर्शित एंटी-ड्रोन तकनीकों में पोर्टेबल, मोबाइल और स्टेशनरी टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जो विभिन्न दूरियों से ड्रोन को पहचानने और रोकने में सक्षम हैं।

सरहद पार से ड्रग तस्करी से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को अति-आधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक उपलब्ध करवाई जाएगी: हरपाल सिंह चीमा

उन्होंने बताया कि ये तकनीकें ड्रोन को हवा में ही निष्क्रिय करने और गिराने के लिए इस तरह से विकसित की गई हैं, जिससे सरहद पार से ड्रग सप्लाई को पूरी तरह रोका जा सके। यह पहल पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई "युद्ध नशों के विरुद्ध" मुहिम को और मजबूत करेगी।

सार्वजनिक या निजी क्षेत्र से नवीनतम एंटी-ड्रोन तकनीक को अपनाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब पुलिस के विशेषज्ञ जल्द ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से सलाह-मशविरा कर आवश्यक प्रणालियों और उपकरणों की खरीद को अंतिम रूप देंगे।

कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरहद पार से हो रही नशों और हथियारों की तस्करी को रोकना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर का क्षेत्र बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन अभी तक उनकी कोशिशें में 100 प्रतिशत सफल नहीं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सीमा पार से आतंकवाद, विशेष रूप से नार्को-टेररिज्म की नापाक कोशिशों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पंजाब की दूसरी रक्षा पंक्ति को और मजबूत करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए रणनीति तैयार कर ली है और पंजाब के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने की यह मुहिम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच के अनुरूप चलाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X