Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिविजन द्वारा खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Updated on Monday, March 03, 2025 18:17 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार साइबर अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने पंजाब सरकार के खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर फर्जी वेबसाइट बनाकर नकली रसीदें और फॉर्म तैयार कर अवैध खनन गतिविधियों में शामिल वाहनों को सुचारू आवाजाही की सुविधा देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को जानकारी दी।

आरोपी की पहचान खरड़ (एस.ए.एस. नगर) निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘minesgeologypunjab.gov.in’ की तर्ज पर मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट ‘minesgeologypunjab.in’ बनाकर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सहायता प्रदान कर रहा था। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने नवंबर 2024 में यह फर्जी वेबसाइट बनाई थी, जो जनवरी 2025 तक सक्रिय रही।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नकली स्लिपों में आधिकारिक खनन वेबसाइट की तर्ज पर एक बार/क्यूआर स्कैनर कोड भी मौजूद था, जो वाहनों को अवैध खनन रोकने के लिए लगाई गई सभी सुरक्षा जांचों को पार करने में मदद करता था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति के साथ मिलकर 2000 से अधिक नकली खनन रसीदें तैयार कीं, जिससे पंजाब सरकार के खजाने को लगभग 40-50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

एक अन्य आरोपी की हुई पहचान, गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है छापेमारी : एडीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा

डीजीपी ने बताया कि वेबसाइट का बैकअप, जिसमें नकली रसीदें, वाहनों की तस्वीरें, खनन सामग्री के स्रोतों और आवाजाही से संबंधित जानकारी शामिल है, बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा, अपराध में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर सिस्टम भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस धोखाधड़ी में शामिल पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ओर विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) साइबर क्राइम डिवीजन वी. नीरजा ने बताया कि खनन विभाग के मुख्य अभियंता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आधिकारिक वेबसाइट की तर्ज पर एक फर्जी वेबसाइट का उपयोग कर अवैध खनन गतिविधियों को सुगमता से अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यह फर्जी वेबसाइट अमेरिका-आधारित डोमेन प्रदाता ‘GoDaddy’ पर पंजीकृत और होस्ट की गई थी। जब साइबर क्राइम अधिकारियों ने ‘GoDaddy’ के कानूनी अधिकारियों और विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से समन्वय कर जांच की, तो पाया गया कि यह फर्जी वेबसाइट आरोपी गौरव कुमार द्वारा बनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि डीएसपी साइबर क्राइम सिमरनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपी के आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों की जांच कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जिससे आरोपी गौरव कुमार की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस टीमों ने इस धोखाधड़ी में शामिल दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

एडीजीपी वी. नीरजा ने आगे बताया कि बरामद किए गए रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, तैयार किए गए अधिकांश फर्जी खनन फॉर्म लुधियाना स्थित 'नवयुग' नामक फर्म से जुड़े हुए हैं।

इस मामले में एफआईआर नंबर 2, दिनांक 11/02/2025 को बीएनएस की धारा 318(4), 336(3) और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 663, 664 और 66 के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट साइबर क्राइम, पंजाब में मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X