Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

'युद्ध नशों के विरुद्ध': पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही नशा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश

Updated on Saturday, March 01, 2025 18:48 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार नशों के खिलाफ छेड़े गए निर्णायक अभियान 'युद्ध नशों के विरुद्ध' के तहत पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करनपाल सिंह (37) और रंजीत सिंह (36) के रूप में हुई है। ये दोनों तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के निवासी हैं। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिस पर वे सवार थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के कुख्यात तस्कर ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप भेजने के लिए फिरोजपुर सेक्टर का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है ताकि इसके सभी संबंधों का पता लगाया जा सके।

पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने के लिए फिरोजपुर सेक्टर का इस्तेमाल किया: डीजीपी गौरव यादव

कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह, एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह और एसीपी नारकोटिक्स ललित शर्मा की निगरानी में एक विशेष अभियान चलाया गया। सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह और सीआईए-2 इंचार्ज एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमृतसर के झबाल रोड पर नाका लगाकर दोनों आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सीमा पार से आई नशीली खेप प्राप्त करने के बाद, आरोपी इसे स्थानीय नशा तस्करों को बेचते थे, जिससे पूरे पंजाब में नशे की आपूर्ति की जाती थी। सीपी ने कहा कि ड्रग सप्लायर्स, डीलर्स और खरीदारों सहित पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए व्यापक जांच की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अब तक की गई खरीद और सप्लाई की कुल मात्रा का भी पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इस संबंध में एफआईआर नंबर 49 दिनांक 27-02-2025 को अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X