Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डेराबस्सी में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में जवाबी गोलीबारी के दौरान गैंगस्टर घायल, पिस्तौल बरामद

Updated on Saturday, March 01, 2025 18:02 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के तहत एस.ए.एस. नगर पुलिस और पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) द्वारा डेराबस्सी में जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की नाकाम कोशिश करते हुए गैंगस्टर मलकीयत उर्फ मैक्सी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को दी।

अमृतसर के राजासांसी के पास स्थित गांव रोड़ाला का रहने वाला गैंगस्टर मैक्सी विदेशी आतंकी गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का सहयोगी है और उनके इशारे पर जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था। हाल ही में, मैक्सी और उसके साथी संदीप उर्फ दीप को पटियाला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दोनों को एस.ए.एस. नगर पुलिस द्वारा शुक्रवार को फिरौती के एक मामले में पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में उक्त आरोपियों द्वारा मोहाली स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए निशाना बनाया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मैक्सी के खुलासे के बाद, डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को उसकी कबूलनामे के आधार पर जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर एक सुनसान स्थान पर लेकर जा रही थी, जहां उसने एक .32 कैलिबर पिस्तौल छिपाई थी, जिसे उसने पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से रखा था।

उन्होंने कहा, "मौके पर पहुंचते ही, आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में मैक्सी के पैर में गोली लगी और अब वह सिविल अस्पताल, मोहाली में इलाजरत है।"

एस.ए.एस. नगर और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) की पुलिस टीमें गैंगस्टर को उस स्थान पर लेकर जा रही थीं, जहां उसने पिस्तौल छिपाई थी: डीजीपी गौरव यादव।

डीजीपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हथियार के साथ-साथ तीन कारतूस और दो इस्तेमाल किए गए/खाली खोल भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, एस.ए.एस. नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक पारिक ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एस.ए.एस. नगर के डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 109, 132, 221 और 262 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एक नया मामला एफआईआर नंबर 46, दिनांक 01/03/2025 दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X